Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
भारत बनाम वेस्टइंडीज, एंटीगा टेस्ट, कोहली के शतक से पहले दिन भारत 4 विकेट पर 302 रन

कप्तान विराट कोहली के करियर के 12वें टेस्ट शतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन यहां  खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 302 रन बनाये।कप्तान विराट कोहली (नाबाद 143) के करियर के 12वें शतक और शिखर धवन (84) की संयम भरी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'फ्लाइंग जट्ट' को लेकर विवाद, धार्मिक चिन्हों पर आपत्ति

फिल्म 'उड़ता पंजाब' का विवाद अभी शांत ही हुआ था कि अब शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने फिल्म 'फ्लाइंग जट्ट' में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की पगड़ी, ड्रेस और पीठ पर खंडे का निशान (धार्मिक चिह्न) दिखाए जाने पर सख्त ऐतराज जताते हुए इसे हटाने की मांग की है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मायावती को अपशब्द कहने पर नपे दयाशंकर सिंह, भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर निकाला,

भाजपा ने बसपा अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बुधवार देर रात अपनी उत्तर प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया। इससे कुछ घंटे पहले उन्होंने सिंह को सभी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की घोषणा की थी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुबई से अमृतसर आई फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा

दुबई से अमृतसर आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में गुरुवार को संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी फैल गई. फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट को शहर के बाहरी इलाके में ले जाया गया है, जहां संदिग्ध बैग की जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. अब तक स्पाइस जेट की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
MP के गृहमंत्री ने कहा- 'फसल खराब होने से नहीं भूत-प्रेतों की वजह से खुदकुशी कर रहे हैं किसान'

मध्यप्रदेश विधानसभा में सरकार के उस जवाब पर सदस्यों में हंसी के ठहाके फूट पड़े, जब बताया गया कि सीहोर जिले में पिछले तीन सालों में 418 लोगों ने विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है और कुछ लोगों ने भूतप्रेत का साया होने के कारण खुदकुशी की है।प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल के सवाल के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि सीहोर जिले में पिछले तीन सालों में 418 लोगों ने विभिन्न कारणों से खुदकुशी की है 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बाल ठाकरे की वसीयत पर कोर्ट ने बंद कमरे में गवाही के आदेश दिए

बाल ठाकरे की वसीयत को लेकर छिड़ी जंग उस समय और बढ़ गई जब उनके बेटे जयदेव ठाकरे ने बंबई उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनकी पूर्व पत्नी स्मिता का बेटा ऐश्वर्य ठाकरे उनकी संतान नहीं है।बाल ठाकरे से अलग रहने वाले बेटे जयदेव से फिलहाल उनके भाई और शिवसेना के वर्तमान प्रमुख उद्धव ठाकरे के वकील द्वारा जिरह की जा रही है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टेड क्रूज ने ट्रंप को सराहा, बोले- ओबामा हर चीज को पीछे की ओर ले जा रहे हैं

टेक्सास के सीनेटर टेड क्रूज ने डोनाल्ड ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी का उम्मीदवार चुने जाने पर उन्हें बधाई दी है और साथ ही राष्ट्रपति बराक ओबामा पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह हर चीज को पीछे की ओर लेकर जा रहे हैं और हिलेरी क्लिंटन भी उन्हीं की नीतियों पर चल रही हैं।क्रूज ने रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, Сमैं डोनाल्ड ट्रंप को कल रात नामांकन जीतने पर बधाई देता हूं।Т 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एनएसजी पर कांग्रेस ने सुषमा को घेरा,

कांग्रेस ने कहा कि भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में Сभयानक अपमानТ से बचा लिया गया क्योंकि वहां जो हुआ यह उससे भी बदतर हो सकता था।कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का यह दावा कि भारत मुद्दे पर चीन को राजी करने में सक्षम होगा, विफलता को रेखांकित करता है क्योंकि उनकी तरफ से Сनाकामी को स्वीकारТ किया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महान हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जुनून से भरा खिलाड़ी बताया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, Сमोहम्मद शाहिद के असामयिक निधन से भारत ने ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी खो दिया जो पूरे जुनून और उर्जा के साथ खेलता था।Т

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वेस्टइंडीज में बड़ी भूमिका निभाएंगे स्पिनर: महेंद्र सिंह धोनी

भारत के सीमित ओवरों के क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी Сटेस्ट क्रिकेट में नहीं खेलने को मिसТ करते हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज पर नजर रखेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि कैरेबिया में स्पिनर बड़ी भूमिका निभाएंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 230 of 245
  Prev   225   226   227   228   229   230     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links