|
| दुबई से अमृतसर आई स्पाइस जेट की फ्लाइट में गुरुवार को संदिग्ध बैग मिलने से सनसनी फैल गई. फ्लाइट में संदिग्ध बैग मिलने की सूचना पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट को शहर के बाहरी इलाके में ले जाया गया है, जहां संदिग्ध बैग की जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है. अब तक स्पाइस जेट की ओर से इस संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है.
|