Visitors online: 002

भारत बनाम वेस्टइंडीज, एंटीगा टेस्ट, कोहली के शतक से पहले दिन भारत 4 विकेट पर 302 रन

Home » Headlines

कप्तान विराट कोहली के करियर के 12वें टेस्ट शतक की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन यहां  खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 302 रन बनाये।कप्तान विराट कोहली (नाबाद 143) के करियर के 12वें शतक और शिखर धवन (84) की संयम भरी अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार को शुरू हुए चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट के नुकसान पर 302 रन बना लिए हैं। कोहली ने अहम क्षणों पर पारी को मजबूत करने की बागडोर अपने हाथो में लेते हुए 197 गेंदों का सामना कर 16 चौके लगाए। अपनी इस पारी के दौरान कोहली ने टेस्ट करियर में 3000 रन पूरे किए। अजिंक्य रहाणे (22) के साथ चौथे विकेट के लिए 57 और पांचवें विकेट के लिए रविचंद्रन अश्विन (नाबाद 22) के साथ 66 रन जोड़े।भारत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दो सत्र में मुरली विजय ( सात ), चेतेश्वर पुजारा ( 16 ) और धवन के विकेट गंवाये। रहाणे सकारात्मक होकर बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन उन्होंने भी पुजारा की तरह लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की गेंद पर खराब शाट खेलकर अपना विकेट गंवाया। रहाणे ने शार्ट पिच गेंद पर पुल करने का प्रयास किया लेकिन वह बल्ले का उपरी किनारा लेकर मिडविकेट पर डेरेन ब्रावो के पास चली गयी।

कोहली ने हालांकि अपने सदाबहार अंदाज में बल्लेबाजी की। कोहली ने बिशू पर दो चौके लगाकर अपना स्कोर 90 रन के पार पहुंचाया। उन्होंने कालरेस ब्रेथवेट पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। वह वेस्टइंडीज की सरजमीं पर कप्तान के रूप में अपनी पहली पारी में ही शतक जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं। कपिल देव और राहुल द्रविड़ के बाद वेस्टइंडीज में कप्तान के रूप में शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय बन गये हैं। वेस्टइंडीज की तरफ से बिशू अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 82 रन देकर तीन विकेट लिये हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज शैनोन गैब्रियल ने एक विकेट हासिल किया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links