Visitors online: 005

Latest Headlines

Home » Headlines
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत बांग्लादेश के साथ : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपनी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना के साथ पेट्रापोल-बिनापोल भू बंदरगाह का उद्घाटन किया और कहा कि भारत की प्रगति उसके सभी पड़ोसियों की प्रगति से जुड़ी है।इस कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) से आर्थिक एकीकरण तथा भारत और बांग्लादेश के बीच संपर्क को बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी शामिल हुईं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गुजरात में कमजोर तबकों को दबाया जा रहा है : राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज कहा कि गुजरात में समाज के कमजोर तबकों को आरएसएस की विचारधारा का विरोध करने पर दबाया जा रहा है और इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Сगुजरात मॉडलТ कहते हैं। आंदोलनकारी दलितों के प्रति अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में इस विचारधारा को पराजित करेगी।उन्होंने गिर-सोमनाथ जिले में गौरक्षकों द्वारा मारे-पीटे गए दलित युवकों के परिवार के सदस्यों से भेंट के बाद मीडिया से कहा, Сयुवकों के साथ 40 लोगों ने मारपीट की। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जम्मू कश्मीर: महबूबा ने अनंतनाग का दौरा किया

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग का दौरा किया और अनंतनाग एवं कुलगाम जिलों में प्रदर्शनों के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों के प्रति अपनी सम्वेदना प्रकट की। लोगों खासकर नौजवानों के मारे जाने पर दुख एवं क्षोभ प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से अब 'द कपिल शर्मा शो' भी छोड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू!

टीवी पर पापुलर कॉमेडी शो 'कपिल शर्मा शो' में प्रमुख चेहरों में से एक नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द ही इस लोकप्रिय शो से विदाई हो सकती है, मीडिया रिपोर्टस में ये दावा किया गया है।क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू  लंबे समय से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा थे। सिद्धू कपिल का शो छोड़ते हैं कि तो ये खबर कॉ़मेडियन के लिए काफी बुरी साबित हो सकती है क्योंकि सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' की टीम का अहम हिस्सा हैं और शो में उनके बीच-बीच में किए गए कमेंट और ठोको ताली लोगों की हंसी छुड़ा देते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राज्यों की सहमति से ही नदी जोड़ो परियोजना पर काम : उमा भारती

केंद्र सरकार ने आज कहा कि नदियों को जोड़ने की परियोजना पर राज्यों की सहमति से ही आगे बढ़ा जाएगा और जिन राज्यों की इस योजना के लिए पूरी सहमति नहीं है, वहां इस योजना पर काम नहीं किया जाएगा।केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास मंत्री उमा भारती ने लोकसभा पूरक प्रश्नों के उत्तर में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अपनी एक टिप्पणी में नदी जोड़ो परियोजना को लेकर कहा कि ये योजनाएं राष्ट्रहित में हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आस्ट्रेलिया में क्रिकेट अकादमी में युवाओं को गुर सिखायेंगे धोनी

भारत के टी20 और वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को क्रेग मैकडरमोट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का ब्रांड दूत चुना गया है जो आस्ट्रेलिया में अत्याधुनिक निजी क्रिकेट और शैक्षणिक खेल अकादमी है।यह खेल विज्ञान और प्रबंधन में चार साल की स्नातक उपाधि देगा जिसमें क्रिकेट पर खास फोकस रहेगा।धोनी ने कहा कि वह इसका हिस्सा बनकर काफी खुश हैं क्योंकि इससे उन्हें भारत और आस्ट्रेलिया के युवा क्रिकेटरों से मिलने और उन्हें सलाह देने का मौका मिलेगा।उन्होंने कहा,Сक्रिकेट को वापिस कुछ देने के लिये यह परफेक्ट मंच है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फ्रांस: ट्रक हमलावर दूसरे लोगों के साथ मिलकर कई महीने से रच रहा था हमले की साजिश

फ्रांस में ट्रक हमला करके 84 लोगों की जान लेने वाला मोहम्मद लाहोउआएज बूहलेल पांच अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर लंबे समय से इस हमले की साजिश रच रहा था। अन्य पांचों संदिग्धों को औपचारिक रूप से आरोपी बनाया गया है। यह जानकारी अभियोजक फ्रांस्वा मोलिन्स ने दी है।बूहलेल ने बास्तील दिवस पर आतिशबाजी प्रदर्शन का आनंद ले रही भीड़ पर ट्रक से हमला कर दिया था। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इशांत शर्मा की मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी: मैकडरमाट

ऐसा हर बार नहीं होता जबकि विदेश में हो रही श्रृंखला में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत माना जाता हो लेकिन आस्ट्रेलियाई के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैकडरमाट का मानना है कि इशांत शर्मा बहुत मेहनती खिलाड़ी है और इससे विराट कोहली की टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुई श्रृंखला में पलड़ा भारी है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रंप ने US राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी स्वीकारी

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी को औपचारिक रूप से आज स्वीकार करते हुए अमेरिकियों से उन्हें व्हाइट हाउस में चुनने की अपील की और गोलीबारी एवं हमलों से जूझ रहे देश में Сकानून व्यवस्थाТ फिर से स्थापित करने और Сअमेरिका को प्राथमिकता में सबसे उपरТ रखने का संकल्प लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे

भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरूआती दिन आज यहां छठा रन बनाते ही टेस्ट मैचों में 3000 रन पूरे किये। अपना 42वां टेस्ट मैच खेल रहे कोहली ने यह उपलब्धि 73वीं पारी में हासिल की।वीरेंद्र सहवाग (55 पारियां), मोहम्मद अजहरूद्दीन (64), सुनील गावस्कर (66), गौतम गंभीर (66), राहुल द्रविड़ (67), सचिन तेंदुलकर (67) और नवजोत सिंह सिद्धू (70) उनसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचे थे।कोहली ने नाम पर टेस्ट मैचों में अब तक 11 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 229 of 245
  Prev   224   225   226   227   228   229     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links