|
| डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी को औपचारिक रूप से आज स्वीकार करते हुए अमेरिकियों से उन्हें व्हाइट हाउस में चुनने की अपील की और गोलीबारी एवं हमलों से जूझ रहे देश में Сकानून व्यवस्थाТ फिर से स्थापित करने और Сअमेरिका को प्राथमिकता में सबसे उपरТ रखने का संकल्प लिया।70 वर्षीय रियल एस्टेट दिग्गज ने स्वयं को Сकानून व्यवस्था के लिए उम्मीदवारТ करार दिया और आईएसआईएस को हराने का संकल्प लिया। उन्होंने मेक्सिको की सीमा पर दीवार बनाने का संकल्प दोहराया और जोर दिया कि आतंकवाद के मामले पर समझौता करने वाले देशों से आव्रजन पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। ट्रंप ने Сविनम्रता एवं कृतज्ञताТ के साथ नामांकन स्वीकार करते हुए इस्लामी आतंकवाद एवं इस्लामिक स्टेट को हराने का वायदा किया लेकिन देश में मुस्लिमों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध के अपने पहले के रूख को थोड़ा नरम कर दिया। ट्रंप ने कहा कि उनकी योजना अमेरिका को प्राथमिकता में सबसे उपर रखने की है। मेरा सिद्धांत होगा: अमेरिकी पहले और दुनिया बाद में।
|