Visitors online: 001

फ्रांस: ट्रक हमलावर दूसरे लोगों के साथ मिलकर कई महीने से रच रहा था हमले की साजिश

Home » Headlines

फ्रांस में ट्रक हमला करके 84 लोगों की जान लेने वाला मोहम्मद लाहोउआएज बूहलेल पांच अन्य संदिग्धों के साथ मिलकर लंबे समय से इस हमले की साजिश रच रहा था। अन्य पांचों संदिग्धों को औपचारिक रूप से आरोपी बनाया गया है। यह जानकारी अभियोजक फ्रांस्वा मोलिन्स ने दी है।बूहलेल ने बास्तील दिवस पर आतिशबाजी प्रदर्शन का आनंद ले रही भीड़ पर ट्रक से हमला कर दिया था। इस हमले में 84 लोग मारे गए थे। इस घटना के एक सप्ताह बाद मोलिन्स ने कल बताया कि बूहलेल के फोन में मौजूद फोटो दिखाते हैं कि वर्ष 2015 से ही समारोह पर उसकी नजर थी।यह भी पता चला है कि हिरासत में बंद पांच संदिग्धों में शामिल मोहम्मद ओआलिद जी ने जनसंहार के एक दिन बाद अपराधस्थल का वीडियो बनाया था। यह संदिग्ध ट्यूनीशिया का नागरिक है। पांचों संदिग्धों को कल देर रात आतंकवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाले जजों के सामने पेश किया गया और उनके खिलाफ आरोप लगाए गए।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links