Visitors online: 001

जम्मू कश्मीर: महबूबा ने अनंतनाग का दौरा किया

Home » Headlines

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग का दौरा किया और अनंतनाग एवं कुलगाम जिलों में प्रदर्शनों के दौरान मारे गए युवकों के परिजनों के प्रति अपनी सम्वेदना प्रकट की। लोगों खासकर नौजवानों के मारे जाने पर दुख एवं क्षोभ प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि इस मूखर्तापूर्ण हिंसा का शिकार हुए ये बच्चे गरीब से गरीब परिवारों से आते हैं। मुख्यमंत्री ने मारे गए युवकों के माता-पिता से बातचीत की और कहा कि इनके माता-पिता को आज इस पीड़ा से गुजरते देख वह बहुत दुखी महसूस कर रही हैं।

उन्होंने कहा, ССमारे गए युवक की अंतिम यात्रा में जो हजारों लोग शामिल हुए थे, आप मुझे बताएं कि इनमें से कितने लोगों ने जाकर गमज़दा परिवारों की सुध ली है और उन्हें इन मुश्किल हालात से निकालने में मदद पहुंचाई है। सरकार ऐसे शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी से उबारने में जुटी है।ТТ


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links