Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
भारत बनाम वेस्टइंडीज : भारत की जीत में बारिश बन रही रुकावट

खराब मौसम के कारण भारत को दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिये किंगस्टन (जमैका) में अभी इंतजार करना होगा जबकि जीत के लिये 256 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में चार विकेट 48 रन पर गंवा दिये । बारिश के कारण चौथे दिन लंच तक सिर्फ 15.5 ओवर फेंके जा सके । ब्रेक तक मौसम साफ था लेकिन खेल बहाल होने के समय बारिश हो गई । इसके बाद कोई खेल नहीं हो सका और स्थानीय समयानुसार दोपहर 3.40 पर खेल बंद करने का फैसला लिया गया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारी बारि‍श से महाराष्ट्र में तबाही, मुंबई-गोवा हाईवे पर पुल टुटा, 2 बसें बहीं, 22 लोग लापता

मुंबई से तकरीबन 175 किलोमीटर दूर गोवा-मुंबई हाईवे पर देर रात 12 बजे के आसपास सावित्री नदी पर बना ब्रिज पानी में बह गया। यह पुल 80 प्रतिशत टूटकर गिर गया। इस हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में 22 लोग लापता बताये जा रहे है। हादसे में यात्रियों से भरी 2 बसें और 4-5 गाड़ियां बाह गयी हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेज़न के सीईओ बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली प्रमुख वेबसाइट अमेज़न की भारी आमदनी और बढ़ते शेयर के साथ कंपनी के सीईओ जेफ़ बेज़ोस दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं | ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़न में बेज़ोस का 18 फीसदी शेयर है | 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नसीर साहब की माफी के साथ बात खत्म हो गई - अक्षय कुमार

राजेश खन्ना को कमज़ोर एक्टर कह कर विवादों में आए नसीरुद्दीन शाह ने अपनी टिपण्णी के लिए माफ़ी मांग ली है. इसके बाद अब राजेश खन्ना के बड़े दामाद अभिनेता अक्षय कुमार ने लोगों से इस मामले को भूलने की गुज़ारिश की है |
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
औरंगाबाद हथियार मामले में अबु जुंदाल सहित 7 दोषियों को उम्रकैद

औरंगाबाद हथियार मामले में सजा का ऐलान कर दिया गया है। मुम्बई हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता अबु जुंदाल समेत 7 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। मुंबई की मकोका कोर्ट ने सजा का ऐलान किया है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नरसिंह यादव को NADA से मिली क्लीनचिट, PM मोदी को कहा - शुक्रिया, अब होंगे रवाना रियो ओलंपिक के लिए

डोपिंग मामले में फंसे रेसलर नरसिंह यादव को सोमवार को बड़ी राहत मिली। नाडा ने डोपिंग में फंसे नरसिंह को क्लीनचिट दे दी। नरसिंह ने कहा था कि डोपिंग में फंसाने के लिए उनके खिलाफ साजिश की गई। नरसिंह के इस दावे की जांच के बाद नाडा ने रेसलर को क्लीनचिट दी है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गुजरात के जलने के लिए आनंदीबेन का दो साल का शासन नहीं, बल्कि मोदी शासन के 13 साल जिम्मेदार हैं - राहुल गाँधी

आनंदीबेन पटेल के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से हटने संबंधी फैसला लेने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि किसी को "बलि का बकरा" बना देने से भाजपा स्वयं को राज्य में नहीं बचा पाएगी क्योंकि राज्य के СजलनेТ के लिए नरेंद्र मोदी का 13 साल का शासन जिम्मेदार है। राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कहा, "गुजरात के जलने के लिए आनंदीबेन का दो साल का शासन नहीं, बल्कि मोदी शासन के 13 साल जिम्मेदार हैं।" गुजरात की मुख्यमंत्री ने पद से हटने का फैसला लेते हुए कहा था कि अब समय आ गया है कि नया नेतृत्व जिम्मेदारी संभाले क्योंकि वह जल्द ही 75 वर्ष की होने जा रही हैं।.....
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बुलंदशहर गैंगरेप मामला : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे पर अड़ा है विपक्ष

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एनएच 91 यानी गाजियाबाद-अलीगढ़ हाइवे पर लूटपाट व गैंगरेप की घटना से यूपी सरकार हिली हुयी है। बुलंदशहर में एक महिला और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ सनसनीखेज बलात्कार मामले की गूंज आज लोकसभा में भी सुनायी दी और इसे उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की विफलता का परिणाम बताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस्तीफे की मांग की गयी। हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस खबर के बाद मामले की सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।.....
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मशहूर सिंगर सोनू निगम के B'day पर जानें उनके बारे में कुछ ख़ास

मशहूर सिंगर सोनू निगम का 30 जुलाई याने की आज जन्मदिन है। भारतीय सिनेमा के सबसे सफलतम गायकों में गिने जाने वाले सोनू निगम का जन्म साल 1973 में हरियाणा के फरीदाबाद में हुआ था। सोनू निगम ने महज तीन साल की उम्र में अपना संगीत करियर शुरू किया था, तब उन्होंने एक स्टेज शो में अपने पिता के साथ मोहम्मद रफी का Уक्या हुआ तेरा वादा...Ф गीत गाया था। इसके बाद 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऑस्कर सम्मानित संगीतकार ए आर रहमान स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त राष्ट्र में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे

ऑस्कर से सम्मानित मशहूर संगीतकार ए आर रहमान भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महान गायिका एमएस सुब्बुलक्ष्मी को श्रद्धांजलि देते हुए संयुक्त राष्ट्र में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे |

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 227 of 245
  Prev   222   223   224   225   226   227     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links