|
|
राजेश खन्ना को कमज़ोर एक्टर कह कर विवादों में आए नसीरुद्दीन शाह ने अपनी टिपण्णी के लिए माफ़ी मांग ली है. इसके बाद अब राजेश खन्ना के बड़े दामाद अभिनेता अक्षय कुमार ने लोगों से इस मामले को भूलने की गुज़ारिश की है |
एक साक्षात्कार में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि बॉलीवुड में अभिनय के गिरते मयार की शुरूआत राजेश खन्ना के दौर से हुई थी | नसीरुद्दीन ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि बॉलीवुड में कुछ नहीं बदला है और यह वैसा ही है जैसा 50 साल पहले था। उन्होंने कहा था, У1970 में हिंदी फिल्मों में साधारण व औसत दर्जे की गुणवत्ता आ गई। यही वह वक्त था जब राजेश खन्ना नाम के अभिनेता ने उद्योग में कदम रखा था। उनकी तमाम सफलताओं के बावजूद मुझे लगता है कि मिस्टर खन्ना औसत कलाकार थे।Ф
इस टिपण्णी से नाराज़ हुई राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना ने नसीर साहब की ट्विटर पर आलोचना की थी | हालाँकि नसीरुद्दीन शाह ने अपने दिए बयान के लिए माफ़ी भी मांगी थी |
एक इन्तर्विएव में पूछे जाने पर अक्षय कुमार ने जवाब दिया की, "मेरा मानना है कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंका करते | किसी बड़े विद्वान ने कहा है कि अपने काम से काम रखो | ये बात ख़त्म हो गई है | नसीर साहब ने इनायत से माफ़ी भी मांगी है | मैं चाहूंगा कि अब सब इस बात को भूल जाएं |" Уमैं पिछले 25 वर्षो से इस उद्योग में हूं। मुझे बताइए कि क्या मैंने कभी किसी कलाकार के बारे में कुछ कहा है। किसी बुद्धिमान व्यक्ति ने कहा है कि अपना काम करना चाहिए और मुझे भी यही लगता है कि मुझे केवल अपना काम करना चाहिए | मैं किसी के बारे में कुछ कहने वाला कौन होता हूं।Ф
उन्होंने कहा, Уहर किसी का बात करने का अपना तरीका होता है और हर व्यक्ति अपनी बात कह सकता है। अब यह बात खत्म हो चुकी है। नसीर साहब ने शालीनता से माफी मांगी है और अगर सभी इसे भूल जाएंगे तो यह अच्छा रहेगा।Ф
|