Visitors online: 001

अमेज़न के सीईओ बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति

Home » Headlines

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ऑनलाइन शॉपिंग कराने वाली प्रमुख वेबसाइट अमेज़न की भारी आमदनी और बढ़ते शेयर के साथ कंपनी के सीईओ जेफ़ बेज़ोस दुनिया के तीसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं | ऑनलाइन रिटेलर कंपनी अमेज़न में बेज़ोस का 18 फीसदी शेयर है | 
 
फोर्ब्स के अनुमान के मुताबिक बेज़ोस के पास 65.3 अरब डॉलर की संपत्ति है | जानकारों की उम्मीद के विपरीत अमेज़न की आमदनी बढ़ी है | पिछले साल की तुलना में इस साल की दूसरी तिमाही में अमेज़न की आमदनी 31 फीसदी बढ़कर 30.4 अरब डॉलर हो गई | ई-रिटेलर की दिग्गज कंपनी का मुनाफ़ा 2015 के 9 करोड़ 20 लाख डॉलर की तुलना में 85 करोड़ 70 लाख मिलियन डॉलर था |
 
फोर्ब्स के अनुसार जेफ़ बेज़ोस संपत्ति के लिहाज से पहले नंबर के माइक्रोसॉफ्ट संस्थापक बिल गेट्स के 78 अरब डॉलर और दूसरे नंबर के ज़ारा के संस्थापक अमेंसियो ओर्टेगा के 73.1 अरब डॉलर की संपत्ति के बाद तीसरे नंबर पर आ गए हैं |
 
अमेज़न के शेयर में फरवरी के बाद से अब तक 50 फीसदी का इजाफा हुआ है |
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links