Visitors online: 001

भारी बारि‍श से महाराष्ट्र में तबाही, मुंबई-गोवा हाईवे पर पुल टुटा, 2 बसें बहीं, 22 लोग लापता

Home » Headlines

मुंबई से तकरीबन 175 किलोमीटर दूर गोवा-मुंबई हाईवे पर देर रात 12 बजे के आसपास सावित्री नदी पर बना ब्रिज पानी में बह गया। यह पुल 80 प्रतिशत टूटकर गिर गया। इस हादसे के बाद मुंबई-गोवा हाईवे पर लंबा जाम लग गया। इस हादसे में 22 लोग लापता बताये जा रहे है। हादसे में यात्रियों से भरी 2 बसें और 4-5 गाड़ियां बाह गयी हैं।
 
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर इस हादसे कि जानकारी दी। फडणवीस ने आज सुबह ट्वीट कर कहा, Сराजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन नए पुल की मजबूती और क्षमता का आकलन कर रहा है।Т उन्होंने कहा, Сहताहत हुए लोगों के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं है।Т
 
पिछले 2 दिनों से रायगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो रही है। यहां की ज्यादातर नदियों में बाढ़ जैसी स्थिति उतपन्न है। भारी बारिश और पुल के पास जल जमा होने की वजह से रेस्क्यू में भी परेशानी आ रही है। यहां पर दो समानांतर पुल थे, एक नया पुल है और एक का निर्माण ब्रिटिश काल के दौरान 110 साल पहले हुआ था। पुराने वाला पुल ढह गया है। शुरुआती जांच में ब्रिज टूटने की वजह पानी का हाईप्रेशर बताया जा रहा है। यह हाईप्रेशर महाबलेश्वर में भारी बारिश के कारण सावित्री नदी में आई बाढ़ के कारण है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links