Visitors online: 001

बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से अब 'द कपिल शर्मा शो' भी छोड़ेंगे नवजोत सिंह सिद्धू!

Home » Headlines

टीवी पर पापुलर कॉमेडी शो 'कपिल शर्मा शो' में प्रमुख चेहरों में से एक नवजोत सिंह सिद्धू की जल्द ही इस लोकप्रिय शो से विदाई हो सकती है, मीडिया रिपोर्टस में ये दावा किया गया है।क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू  लंबे समय से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो का हिस्सा थे। सिद्धू कपिल का शो छोड़ते हैं कि तो ये खबर कॉ़मेडियन के लिए काफी बुरी साबित हो सकती है क्योंकि सिद्धू 'द कपिल शर्मा शो' की टीम का अहम हिस्सा हैं और शो में उनके बीच-बीच में किए गए कमेंट और ठोको ताली लोगों की हंसी छुड़ा देते हैं।'द कपिल शर्मा शो' से पहले सिद्धू कलर्स पर आने वाले 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी उनकी टीम का हिस्सा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वह अगले साल होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी का मुख्य चेहरा हो सकते हैं।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, नवजोत सिंह अगर आम आदमी पार्टी ज्वाइन करते हैं तो पार्टी उन्हें सीएम कैंडिडेट भी बना सकती है। इसी के मद्देनजर यह माना जा रहा है कि अगर वह सीएम कैंडिडेट बनते हैं तो राजनीति में बढ़ी उनकी सक्रियता की वजह से वह शो को उतना वक्त नहीं दे पाएंगे।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links