Visitors online: 001

इशांत शर्मा की मौजूदगी में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी: मैकडरमाट

Home » Headlines

ऐसा हर बार नहीं होता जबकि विदेश में हो रही श्रृंखला में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत माना जाता हो लेकिन आस्ट्रेलियाई के पूर्व तेज गेंदबाज क्रेग मैकडरमाट का मानना है कि इशांत शर्मा बहुत मेहनती खिलाड़ी है और इससे विराट कोहली की टीम का वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हुई श्रृंखला में पलड़ा भारी है।मैकडरमाट ने कहा, Сमुझे इशांत शर्मा पसंद है। वह भारत के सबसे मेहनती खिलाड़ियों में शामिल है। वह अभी युवा है और देखिये कि उसने इतनी कम उम्र में कितनी गेंदें (13,419 गेंदें) कर ली है। यदि वह 140-145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सही लेंथ से गेंद कराये तो वह वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकता है।' यह 51 वर्षीय पूर्व तेज गेंदबाज हाल तक आस्ट्रेलिया का गेंदबाजी कोच था और उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को करीब से देखा है। जिस अन्य गेंदबाज ने उनका ध्यान खींचा वह वरूण आरोन है जो अभी भारत ए टीम में है।उन्होंने कहा, Сमैंने तब आरोन को देखा था जब वह आखिरी बार आस्ट्रेलिया आया था। भारत के लिये यह अच्छी बात है कि उसके पास अब पांच अच्छे तेज गेंदबाज हैं।Т खिलाड़ी और कोच के रूप में कई बार वेस्टइंडीज का दौरा कर चुके मैकडरमाट ने वहां के पिचों का मिजाज बदलते हुए देखा है जो कभी तेज और उछाल भरी हुआ करती थी लेकिन अब धीमी हो गयी हैं।

उन्होंने कहा, Сवेस्टइंडीज में लेंथ महत्वपूर्ण होगी क्योंकि विकेटों से बहुत अधिक उछाल नहीं मिलेगी। वे एंटीगा में खेल रहे हैं जहां कम उछाल मिलती है। किंग्सटन, जमैका में विकेट बहुत धीमा है। मुझे याद है कि आस्ट्रेलिया ने सेंट लूसिया में वनडे खेला था जहां हल्की उछाल है लेकिन मेरा मानना है कि यह भारतीय आक्रमण अच्छा है।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links