Visitors online: 001

MP के गृहमंत्री ने कहा- 'फसल खराब होने से नहीं भूत-प्रेतों की वजह से खुदकुशी कर रहे हैं किसान'

Home » Headlines

मध्यप्रदेश विधानसभा में सरकार के उस जवाब पर सदस्यों में हंसी के ठहाके फूट पड़े, जब बताया गया कि सीहोर जिले में पिछले तीन सालों में 418 लोगों ने विभिन्न कारणों से आत्महत्या की है और कुछ लोगों ने भूतप्रेत का साया होने के कारण खुदकुशी की है।प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल के सवाल के लिखित उत्तर में सरकार ने बताया कि सीहोर जिले में पिछले तीन सालों में 418 लोगों ने विभिन्न कारणों से खुदकुशी की है तथा इनमें से कुछेक लोगों ने भूत-प्रेत के कारणों से आत्महत्या की है। इसके बाद प्रश्नकर्ता कांग्रेस विधायक पटेल ने पूरक सवाल किया कि क्या सरकार भूत-प्रेत पर यकीन करती है? इस पर सदन में पक्ष-विपक्ष के सदस्यों के बीच हंसी के ठहाके फूट पड़े।ठहाके के बीच हाल ही में प्रदेश के गृहमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले भाजपा के वरिष्ठ विधायक बाबूलाल गौर ने कहा कि इसलिए प्रदेश में लोगों के आनंद के लिये ही अब Сहैप्पीनेस विभागТ बनाया गया है। गौरतलब है कि सीहोर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का गृह जिला है।

पटेल के प्रश्न का उत्तर देते हुए गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में पिछले तीन साल में 418 लोगों ने आत्महत्या की। इसमें पीड़ित परिवार ने जो कारण बताया वही हमने अपने उत्तर में दिया है। किसानों की आत्महत्या के सवाल पर उन्होंने कहा कि 418 लोगों के एक भी परिवार ने फसल खराब होने अथवा आर्थिक तंगी को आत्महत्या का कारण नहीं बताया है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links