Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मैं पांच गेंदबाजों के साथ आक्रामक क्रिकेट का पक्षधर हूं: विराट कोहली


भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने घोषणा की कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला की खातिर अपनी जमीन तैयार करने के लिए पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ आक्रामक क्रिकेट खेलने को तरजीह देगी।उन्होंने मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, Сमैं हमेशा पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के पक्ष में रहा हूं क्योंकि अगर हम ज्यादा बल्लेबाजों के साथ खेलें तो हम टेस्ट में 700 बना सकते हैं 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों ने खोज निकाले 100 से अधिक ग्रह

अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों के एक दल ने केपलर दूरबीन की सहायता से सोमवार को 100 से अधिक ग्रहों की खोज की घोषणा की। इसे अंतरिक्ष से अलग अवलोकन प्रणाली में तब्दील हुई अंतरिक्ष वेधशाला के बाद से अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया गया है। इस शोध दल ने कुल 197 ग्रहों को केपलर के तथाकथित के2 मिशन के प्रथम वर्ष के डेटा का उपयोग कर खोजा है

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
RSS से संबंधित बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को लगाई फटकार, कहा-माफी मांगें या ट्रायल का सामना करें

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को जिम्मेदार बताने संबंधी राहुल गांधी के बयानों पर कहा कि राहुल गांधी को संघ की सामूहिक निंदा नहीं करनी चाहिए थी। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से कहा है कि या तो वह इस मामले पर माफी मांगे या फिर ट्रायल फेस करें। कोर्ट ने साफ शब्दों में कहा, 'अगर आप माफी नहीं मांगते हैं तो आपको ट्रायल फेस करना ही होगा।' 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी ने ट्रंप को उम्मीदवार घोषित किया

रिपब्लिकन पार्टी ने रियल एस्टेट दिग्गज डोनाल्ड जॉन ट्रंप को अमेरिका में नवंबर में होने वाले आम चुनाव के लिए राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है। ट्रंप ने मात्र एक साल पहले राजनीति में कदम रखा था और उन्होंने पार्टी की उम्मीदवारी जीतने के लिए 17 शीर्ष जीओपी नेताओं को हराकर सभी को हैरान कर दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नवाज शरीफ की भारत को धमकी- कश्‍मीर को कभी नहीं छोड़ेगा पाकिस्‍तान, हम लड़ाई लड़ते रहेंगे

कश्‍मीर मसले पर पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत को धमकी भरे अंदाज में चेताया है। कश्‍मीर के हालात पर बुधवार को पाकिस्‍तान में मनाए जा रहे काला दिवस (ब्‍लैक डे) के मौके पर नवाज ने भारत को खुलेआम धमकी दी है।पाक प्रधानमंत्री ने कहा कि हम कभी कश्‍मीर नहीं छोड़ेंगे। हमारा देश पाकिस्‍तान कश्‍मीर की लड़ाई लड़ता रहेगा। नवाज ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि कश्‍मीर में हो रहे संघर्ष के सामने भारत को हार माननी ही होगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'टॉप 10 अपराधियों में PM मोदी' को दिखाया, Google को नोटिस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के टॉप टेन क्रिमिनल्स में दिखाए जाने को लेकर सर्च इंजन गूगल अब कानूनी पचड़े में फंस गया है। गूगल सर्च इंजन के सीईओ और भारत में गूगल के चेयरमैन को इलाहाबाद की जिला अदालत ने मंगलवार को नोटिस जारी किया है। जिला जज इलाहाबाद ने गूगल के सीईओ लैरी बेस और भारत में गूगल के चेयरमैन राजन आनंद को नोटिस जारी करते हुए इस मामले को लेकर कोर्ट में तलब किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पंजाब चुनाव को लेकर नवजोत सिद्धू और केजरीवाल के बीच हुई सीक्रेट डील?

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू और आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बीच सीक्रेट डील हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इस डील के तहत नवजोत सिंह सिद्धू अगले साल होनेवाले पंजाब चुनाव में ना तो मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे और ना ही वह पंजाब विधानसभा चुनाव में लड़ेंगें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मलेशिया के उप प्रधानमंत्री ने की PM मोदी से मुलाकात

मलेशिया के उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय महत्व के मामलों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार मोदी ने आसियान और उससे जुड़े शिखर सम्मेलनों और साथ ही एक द्विपक्षीय यात्रा के लिए पिछले साल की गयी मलेशिया की अपनी सफल यात्रा को गर्मजोशी से याद किया

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डेविस कप टेनिस : विश्व ग्रुप प्ले ऑफ में स्पेन से भिड़ेगा भारत

भारत को डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप प्ले आफ मुकाबले में घरेलू सरजमीं पर यूरोप की शीर्ष टीमों में से एक स्पेन से भिड़ना होगा। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने आज यहां ड्रा में इसकी घोषणा की। भारत ने एशिया-ओशियाना ग्रुप एक दूसरे दौर के मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया था जबकि स्पेन ने यूरोप-अफ्रीका क्षेत्रीय मुकाबले में रोमानिया को इसी अंतर से मात दी थी।भारत और स्पेन डेविस कप में तीन बार आपस में भिड़े हैं 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के संघर्षों की दास्तां है उनकी आत्मकथा

महज 29 बरस की उम्र में कई उतार चढावों से जूझते हुए टेनिस के शिखर तक पहुंची ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने अपनी आत्मकथा Сऐस अगेंस्ट आड्सТ में कोर्ट के भीतर और बाहर के इन संघर्षों से रू-ब-रू कराया है।सोलह बरस में विम्बलडन जूनियर युगल खिताब जीतकर स्टार बनी सानिया ने अपनी युगल जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ लगातार 41 मैच जीते। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 231 of 245
  Prev   226   227   228   229   230   231     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links