Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
कोहली एंड कंपनी को विवियन रिचर्डस से मिली अनमोल सलाह

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस यहां पहले क्रिकेट टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम के होटल में आये और कप्तान विराट कोहली ने उनसे मिली सलाह को अनमोल करार दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट 21 से 25 जुलाई तक एंटीगा के सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम पर खेला जायेगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब छत्तीसगढ़ के कप्तान बने कैफ

पहले उत्तर प्रदेश और फिर आंध्र प्रदेश की युवा टीमों को अपने अनुभव बांटने के बाद अनुभवी क्रिकेटर मोहम्मद कैफ अब छत्तीसगढ़ की युवा टीम की अगुवाई करने को लेकर उत्साहित हैं जो इस सत्र में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने के लिये उतरेगी।कैफ ने अपनी नयी टीम को तैयार करना भी शुरू कर दिया है और वह अभी छत्तीसगढ़ में शिविर में व्यस्त हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिहार: औरंगाबाद में नक्‍सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के 10 कमांडो शहीद

बिहार के नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले के जंगलों में नक्‍सलियों ने मुठभेड़ के दौरान विस्‍फोट कर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवान शहीद हो गए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राज्यसभा छोड़ने के लिए नवजोत सिंह सिद्धू को सलाम: केजरीवाल

भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने की चर्चा के बीच सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू का राज्यसभा छोड़ने के इस फैसले पर उन्हें 'सलाम' करते हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने ट्वीट के माध्यम से कहा 'क्या आपने कभी किसी को अपने राज्य को बचाने के लिए राज्यसभा से इस्तीफा देते देखा है? 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बीजेपी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, आम आदमी पार्टी में हो सकते हैं शामिल

बीजेपी के राज्यसभा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने मानसून सत्र के पहले दिन ही इस्तीफा देकर भाजपा को मुश्किल में डाल दिया है। सिद्धू ने आज राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राज्यसभा में राजनाथ सिंह बोले- कश्मीर में हिंसा के पीछे पाकिस्तान,

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कश्मीर के हालात की जानकारी संसद को दी। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू एवं कश्मीर सरकार को हरसंभव मदद दे रही है। साथ ही संसद में कश्मीर पर चर्चा होने से सरकार का भरोसा बढ़ा है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सरकार GST बिल के लिए सर्वसम्मति बनाने पर काम करेगी : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी विधेयक को राज्यों के हित में बताते हुए इसकी राह तैयार करने पर सर्वसम्मति के लिए काम करने का वादा किया। राजग घटकों की एक बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार सभी दलों से बात करेगी और इसे पारित कराने के लिए सर्वसम्मति बनाएगी।सूचना और प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से कहा कि मोदी ने राजग नेताओं के समक्ष जीएसटी विधेयक की महत्ता और इसे पारित कराने की जरूरत पर जोर दिया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रदूषण को लेकर NGT सख्‍त, दिल्ली में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियों का रजिस्‍ट्रेशन रद्द करने का आदेश

राष्‍ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर एनजीटी ने सख्‍त रुख अपनाया है। दिल्‍ली में अब दस साल पुरानी डीजल गाडि़यां नहीं चलेंगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने 10 साल पुरानी डीजल कारों पर रोक लगाते हुए परिवहन विभाग से तुरंत रजिस्ट्रेशन रद्द करने के लिए कहा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सामान लेकर अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हुआ स्पेस एक्स

स्पेस एक्स का एक रॉकेट सोमवार को साजो सामान के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना हो गया है। यह अपने साथ एक डॉकिंग एडेप्टर भी लेकर गया है, जिसका इस्तेमाल भविष्य के अंतरिक्षयान पार्किंग के लिए करेंगे।फ्लोरिडा के केप केनेवेरल से अंधेरे आकाश में आधी रात को 12 बजकर 45 मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) सफेद रॉकेट प्रक्षेपित किए जाने पर स्पेस एक्स मिशन कंट्रोल के कमेंटेटर ने कहा, Сफैल्कन 9 रास्ते में है।Т

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रियो ओलंपिक के लिये चीन का 416 खिलाड़ियों का दल

एशियाई खेलों की महाशक्ति चीन रियो ओलंपिक में 416 खिलाड़ियों का दल भेजेगा जिसमें 35 ओलंपिक चैम्पियन शामिल है।चीनी दल में 160 पुरूष खिलाड़ी और 256 महिलायें हैं जो 26 खेलों की 210 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।चीन के खेल प्रशासन उप निदेशक केइ झेन्हुआ ने कहा, Сयह ओलंपिक के लिये चीन का सबसे बड़ा दल है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 232 of 245
  Prev   227   228   229   230   231   232     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links