Visitors online: 002

मैं पांच गेंदबाजों के साथ आक्रामक क्रिकेट का पक्षधर हूं: विराट कोहली

Home » Headlines

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने घोषणा की कि उनकी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला की खातिर अपनी जमीन तैयार करने के लिए पांच विशेषज्ञ गेंदबाजों के साथ आक्रामक क्रिकेट खेलने को तरजीह देगी।उन्होंने मैच से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, Сमैं हमेशा पांच गेंदबाजों के साथ खेलने के पक्ष में रहा हूं क्योंकि अगर हम ज्यादा बल्लेबाजों के साथ खेलें तो हम टेस्ट में 700 बना सकते हैं लेकिन उससे फिर भी मदद नहीं मिलती। आपको टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट लेने होते हैं। इसलिए विकेट कीपर के अलावा हमारे शीर्ष पांच बल्लेबाजों को जिम्मेदारी उठानी होगी और एक बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा ताकि हम उन्हें दो बार आउट कर सकें।Т कोहली ने कहा, Сअगर हमें बड़ा स्कोर खड़ा करने की जरूरत हो तो भी हमें इतने रन बनाने होंगे कि हमें दूसरी बार बैटिंग करने की जरूरत ना पड़े। पिछले दो सीजन से हमारी यही सोच रही है और हम उसी सोच के साथ श्रृंखला की शुरूआत करना चाहते हैं कि हमारी गेंदबाजी 20 विकेट लेने के हिसाब से पर्याप्त रूप से मजबूत हो।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links