Visitors online: 002

टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के संघर्षों की दास्तां है उनकी आत्मकथा

Home » Headlines

महज 29 बरस की उम्र में कई उतार चढावों से जूझते हुए टेनिस के शिखर तक पहुंची ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया मिर्जा ने अपनी आत्मकथा Сऐस अगेंस्ट आड्सТ में कोर्ट के भीतर और बाहर के इन संघर्षों से रू-ब-रू कराया है।सोलह बरस में विम्बलडन जूनियर युगल खिताब जीतकर स्टार बनी सानिया ने अपनी युगल जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ लगातार 41 मैच जीते। उसने युगल टेनिस में नंबर एक बनने तक के अपने सफर में आई कठिनाइयों को इस किताब में कलमबद्ध किया है।पिता इमरान मिर्जा की मदद से लिखी सानिया की इस आत्मकथा में प्रस्तावना हिंगिस ने लिखी है जिसने सानिया को खतरनाक फोरहैंड वाली बेहतरीन खिलाड़ी बताया है। भारत के एक और टेनिस स्टार और मिश्रित युगल में उनके जोड़ीदार रहे महेश भूपति ने प्राक्कथन लिखा है जिनका मानना है कि भारतीय खेलों का चेहरा बदलने में सानिया का अहम योगदान है।

किताब में बताया गया है कि कैसे सानिया की निजी जिंदगी हमेशा चर्चाओं में रही। चाहे उनके खिलाफ फतवा हो, उनके ऑपरेशन, पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी, शादी से पहले सेक्स पर उनकी टिप्पणी हो। सानिया ने लिखा, Сविम्बलडन में मेरी टीशर्ट पर चर्चा हुई तो अमेरिकी ओपन में नथ पर। मैं जो कुछ भी पहनती, उसे बगावत का प्रतीक मान लिया जाता। शायद विदेशी मीडिया ने एक युवा भारतीय लड़की को पहले इस मुकाम पर नहीं देखा था या मैं एक पारंपरिक भारतीय लड़की के अमेरिकियों के मानदंड पर खरी नहीं उतरती थी।Т 

उसने लिखा, Сमेरी नथ (नोज रिंग) जल्दी ही भारत में काफी लोकप्रिय हो गई और बाजार में Сसानिया नोज रिंगТ के नाम से बिकने लगी। युवा लड़कियों में इसका क्रेज काफी था।Т सानिया ने बताया कि कैसे उसकी बचपन की एक दोस्त विम्बलडन में रोजर फेडरर या येलेना यांकोविच से बात करने के बावजूद उन्हें पहचान नहीं सकी चूंकि उसकी टेनिस में कोई रूचि नहीं थी।

उसने बताया कि कैसे उसने सेरेना विलियम्स या मारिया शारापोवा का कोर्ट पर सामना किया और अपनी आदर्श स्टेफी ग्राफ के सामने उसकी बोलती बंद हो गई। उसने यह भी कहा कि खेल में भारत का रिकॉर्ड बेहतर करना उसका सपना है। उसने कहा, Сयह निराशाजनक नहीं है कि लिएंडर, महेश और मेरे अलावा किसी ने टेनिस के इतिहास में भारत के लिये ग्रैंडस्लैम नहीं जीता।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links