|
| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें जुनून से भरा खिलाड़ी बताया। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, Сमोहम्मद शाहिद के असामयिक निधन से भारत ने ऐसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी खो दिया जो पूरे जुनून और उर्जा के साथ खेलता था।Т उन्होंने लिखा, Сहमने मोहम्मद शाहिद को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन हमारी मदद या दुआओं के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। श्रृद्धांजलि।Т लंबी बीमारियों से जूझ रहे 56 बरस के शाहिद का आज एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।
|