Visitors online: 002

बाल ठाकरे की वसीयत पर कोर्ट ने बंद कमरे में गवाही के आदेश दिए

Home » Headlines

बाल ठाकरे की वसीयत को लेकर छिड़ी जंग उस समय और बढ़ गई जब उनके बेटे जयदेव ठाकरे ने बंबई उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनकी पूर्व पत्नी स्मिता का बेटा ऐश्वर्य ठाकरे उनकी संतान नहीं है।बाल ठाकरे से अलग रहने वाले बेटे जयदेव से फिलहाल उनके भाई और शिवसेना के वर्तमान प्रमुख उद्धव ठाकरे के वकील द्वारा जिरह की जा रही है। जयदेव ने बाल ठाकरे की वसीयत को चुनौती दी है जिसमें उन्हें संपत्ति का कोई हिस्सा नहीं दिया गया है। ऐश्वर्य का नाम वसीयत में शामिल है और उन्हें संपत्ति का हिस्सा मिला है। उनके फ्लैट और ठाकरे के आवास Сमातोश्रीТ के बीच उनके आने जाने से जुड़े सवाल पर जयदेव ने कहा कि वर्ष 2004 के बाद वह जब भी जाते थे तो मातोश्री की दूसरी मंजिल पर रूकते थे क्योंकि पहली मंजिल पर Сकोई अज्ञात व्यक्तिТ रहता था।उद्धव के वकील रोहित कपाडिया ने जब पूछा कि यह व्यक्ति कौन था, जयदेव ने कहा, Сपहली मंजिल पर अक्सर ताला लगा रहता था। जब ऐसा नहीं होता था तो कोई अज्ञात व्यक्ति वहां रहा करते थे। मुझे व्यक्ति के बारे में नहीं पता था और जब मैंने अपने पिता से पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐश्वर्य नाम का कोई व्यक्ति वहां रहता है।ТТ अधिवक्ता कपाडिया ने पूछा, Сक्या ऐश्वर्य आपका बेटा है?Т जयदेव ने कहा कि नहीं, वह नहीं है। असल में, मैं काफी समय से ऐश्वर्य के पितृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करना चाहता था लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला।

इस बिन्दु पर, न्यायमूर्ति गौतम पटेल ने जयदेव को और कुछ बोलने से रोका और अदालत की कार्यवाही दोपहर भोज तक स्थगित हुई। जब अदालत की कार्यवाही फिर से शुरू हुई, न्यायमूर्ति पटेल ने दोनों पक्षों के वकीलों के साथ संक्षिप्त बैठक करके घोषणा की कि बाकी की गवाही अगले आदेश तक सार्वजनिक रूप से नहीं होगी।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links