Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
आजम खान बोले- मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं देश चलाकर दिखाऊंगा

समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से प्रधानमंत्री ना बन पाने की टीस कई बार जाहिर किये जाने के बीच उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खान ने अपने अंदर प्रधानमंत्री बनने के लिये जरूरी सारी खूबियां मौजूद बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें इस पद पर बैठा दिया जाए तो वह देश चलाकर दिखा देंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सू ची ने म्यांमार की नेता के रूप में पहली बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया

पूर्व राजनीतिक कैदी आंग सान सू ची ने म्यांमार में पहली लोकतांत्रिक सरकार बनाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला संबोधन दिया और सांप्रदायिक तनाव से घिरे म्यांमा के प्रति एक अंतरराष्ट्रीय समझ विकसित करने का आह्वान किया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अकाउंट खत्म होने के बाद यूजर की सूचना सर्वर पर रहती है? व्हाट्स एप ने कोर्ट को दी जानकारी

सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म व्हाट्स एप ने आज उच्च न्यायालय को बताया कि उपयोगकर्ता का अकाउंट समाप्त होने के बाद व्यक्ति के बारे में सूचना उसके सर्वर पर नहीं रह जाती है। उसने यह सूचना मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ द्वारा पूछे गये 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
GOOGLE ने पेश किया मैसेजिंग एप СएलोТ

गूगल ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की टक्कर में अपना मैसेजिंग एप СएलोТ पेश किया है। यह एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म दोनों के लिये उपलब्ध है और इसके साथ Сगूगल एसिसटेंटТ की भी शुरुआत की गई है।

गूगल ग्रुप प्रोडक्ट प्रबंधक अमित फुले ने एक बयान कहा कि हम दोस्तों या परिवार के साथ संपर्क में बने रहने के लिये मैसेजिंग पर भरोसा करते हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी: संदीप पाटिल

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आज कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास उनके लिये СहैरानТ कर देने वाला था। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एमएसके प्रसाद चयन समिति के अध्यक्ष बने, शिर्के को निर्विरोध BCCI सचिव चुना गया

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा समिति की सिफारिशों की अनदेखी करते हुए बीसीसीआई ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसके प्रसाद की अगुआई में पांच सदस्यीय चयन समिति की घोषणा की। इसके दो सदस्य ऐसे हैं जिन्हें टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उरी हमले के दो दिन बाद घुसपैठ के 2 बड़े प्रयास नाकाम; कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए, 1 जवान शहीद

उरी में आतंकी हमले के महज दो दिन बाद मंगलवार को कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ की दो कोशिशें की गयीं लेकिन सेना ने एक मुठभेड़ के बाद उन्हें नाकाम कर दिया और 10 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। उधर पाकिस्तान के सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उरी के शहीदों को नम आंखों और राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जम्मू कश्मीर के उरी में शहीद हुए सैनिकों को मंगलवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई और उनके पैतृक गांवों में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

रविवार को जम्मू कश्मीर के उरी में ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैन्यकर्मियों के शवों को उनके संबंधित गांवों में लाया गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रेल बजट को आम बजट में मिलाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकती है कैबिनेट, बदल जाएगा BUDGET पेश करने का अंदाज

आम बजट एक फरवरी को पेश हो सकता है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में इस पर फैसला किया जा सकता है। अब तक आम बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता रहा है।

सरकार रेलवे बजट को भी आम बजट में मिलाने पर विचार कर रही है। अब अलग से रेल बजट पेश नहीं किया जाएगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित करने संबंधी विधेयक US में पेश

अमेरिका के दो बड़े राजनीतिक दलों के दो प्रभावशाली सांसदों ने पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित करने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया है। कांग्रेस के सदस्य एवं आतंकवाद पर सदन की उपसमिति के अध्यक्ष टेड पो ने कहा, Сअब समय आ गया है कि हम पाकिस्तान की धोखाधड़ी के लिए उसे धन देना बंद कर दें 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 194 of 245
  Prev   189   190   191   192   193   194     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links