Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
कांग्रेस ने PM पर कसा तंज, पूछा-क्या अगला चुनाव पाकिस्तान में लड़ेंगे

कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ (कथित रूप से) Сराजनीति करनेТ को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया और कहा कि वह पाकिस्तान को ऐसे पाठ पड़ा रहे हैं कि मानो भारत के लोगों की नाराजगी को समझने के बजाय वह उस देश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उरी आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने 1965 जैसा बताया आक्रोश

उरी हमले को लेकर आक्रोश की तुलना 1965 के युद्ध के समय के आक्रोश से करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को निश्चित तौर पर दंडित किया जाएगा तथा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सेना बोलती नहीं, बल्कि पराक्रम दिखाने में विश्वास रखती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
संयुक्त राष्ट्र सीरिया वार्ता के साथ अलेप्पो में हमले

सीरिया में बढ़ती हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा बुलायी गयी आपात बैठक के साथ आज अलेप्पो शहर पर सरकार के ताजा हवाई हमलों में कम से कम 26 नागरिक मारे गए। सीरियाई कार्यकर्ताओं ने यह जानकारी दी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
37वें मैच में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 200 विकेट लेकर रिकार्ड बनाया

आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपने 37वें टेस्ट मैच में 200वां विकेट लेकर सबसे कम मैचों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे नंबर के गेंदबाज बन गये। अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन आज यहां कीवी कप्तान केन विलियमसन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उचित सुविधाएं मिलने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे हमारे खिलाड़ी: सौरव गांगुली

भारतीय खिलाड़ी भले ही रियो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि यदि खिलाड़ियों को सही सुविधाएं और आधारभूत ढांचा मुहैया कराया जाए तो वे 10 साल के अंदर विश्व भर में परचम लहरा सकते हैं। क्रिकेट से तुलना करते हुए

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'धोनी के जीवन के साथ न्याय करेगी फिल्म (एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)С , धोनी के दोस्त अरुण पांडेय ने कहा

क्रिकेटर एम एस धोनी के पुराने दोस्त अरुण पांडेय ने उम्मीद जताई कि उनकी पहली फिल्म Сएमएस धोनी :द अनटोल्ड स्टोरीТ इस क्रिकेटर की यात्रा के साथ न्याय करेगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर धोनी के जीवन पर फिल्म बना रहे

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तानी कलाकारों पर प्रतिबंध लगाना आतंकवाद का हल नहीं: करण जौहर

फिल्मकार करण जौहर का कहना है कि उरी में हुए आतंकी हमले में गई जानों के लिए उनका दिल भी रोता है और वह देश का गुस्सा समझते हैं लेकिन पाकिस्तान के कलाकारों का बहिष्कार कर देना आतंकवाद का हल नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Сबरेली की बर्फीТ में ठेठ गंवई अंदाज में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना

आने वाली फिल्म Сबरेली की बर्फीТ में अभिनेता आयुष्मान खुराना ठेठ गंवाई अंदाज में दिखाई देंगे और शारीरिक रूप से हिष्ट-पुष्ट किरदार को निभाएंगे।

आयुष्मान ने कहा, Сफिल्म में मेरा हुलिया गंवई होगा। मुझे मसल्स दिखाने होंगे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भाजपा की बैठक पर उरी हमले की छाया, कोझिकोड़ आज पहुंचेंगे PM मोदी

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की कल से शुरू हो रही दो दिवसीय बैठक के पहले शुक्रवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यहां बैठक हुयी जिसमें उरी आतंकवादी हमले की छाया दिखायी दी और पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ : फ्रांस

उरी हमले के कुछ दिन बाद फ्रांस ने शुक्रवार को कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है और उसने भारत के साथ आतंकवाद निरोधक सहयोग को मजबूत करने का संकल्प जताया। फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां-यीव ल द्रयों ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और फ्रांस का रुख बयां किया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 190 of 245
  Prev   185   186   187   188   189   190     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links