Visitors online: 004

'धोनी के जीवन के साथ न्याय करेगी फिल्म (एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी)С , धोनी के दोस्त अरुण पांडेय ने कहा

Home » Headlines

क्रिकेटर एम एस धोनी के पुराने दोस्त अरुण पांडेय ने उम्मीद जताई कि उनकी पहली फिल्म Сएमएस धोनी :द अनटोल्ड स्टोरीТ इस क्रिकेटर की यात्रा के साथ न्याय करेगी।

फॉक्स स्टार स्टूडियो के साथ मिलकर धोनी के जीवन पर फिल्म बना रहे अरण ने कहा कि यह फिल्म इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण है कि लोग धोनी के बारे में ज्यादा नहीं जानते और उनके जैसे खिलाड़ी पर एक संपूर्ण फिल्म उनके प्रशंसकों को उनके संघर्षों को देखने का अवसर देगी।

अरण ने कहा, Сयह मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और मुझे इसके साथ न्याय करना होगा क्योंकि फिल्म के साथ हर भारतीय की भावनाएं जुड़ी हुई हैं।Т उन्होंने कहा, Сमुझे यह भी सुनिश्चित करना होगा कि लोगों को माही के जीवन के उस हिस्से का पता चले जो लोग नहीं जानते। यह मेरी पहली फिल्म है और इसलिए मैं इसमें संपूर्णता चाहता हूं क्योंकि मैं धोनी जैसे परफेक्शनिस्ट के साथ भी जुड़ा हूं।Т 

अरुण ने बताया कि उनके कुछ ही दोस्त हैं और धोनी उनमें से एक हैं। उन्होंने कहा, Сधोनी और मैं साथ में खेले हैं। हम दोनों ने साथ में करियर शुरू किया था। हमारे अच्छे संबंध हैं।Т Сएमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरीТ 30 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडेय ने किया है और शीर्ष किरदार में सुशांत सिंह राजपूत दिखाई देंगे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links