Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
इजरायल ने सीमा पर बाड़बंदी के लिए भारत को मदद की पेशकश की

इजरायल ने भारत को सीमा पर लगी बाड़ को मजबूत बनाने में अपनी विशेषज्ञता से मदद करने की शुक्रवार को पेशकश की और जोर दिया कि दोनों देश सीमा पार से आतंकवाद सहित विभिन्न मोर्चे पर समान चुनौतियों का सामना करते हैं।

भारत में इजरायली राजदूत डेनियल कार्मोन द्वारा की गयी यह टिप्पणी रविवार को उरी में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर काफी महत्व रखती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कर्नाटक झुकने को तैयार नहीं, बोला कावेरी का पानी सिर्फ पीने के लिए

न्यायपालिका के साथ टकराव की स्थिति पैदा करने वाला कदम उठाते हुए कर्नाटक ने शुक्रवार को वस्तुत: इस बात से इंकार कर दिया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुरूप वह तमिलनाडु को कावेरी नदी का शेष पानी देगा। राज्य विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें कहा गया है कि पानी का उपयोग सिर्फ पेयजल की जरूरतों के लिए होगा और इसे किसी दूसरे मकसद के लिए नहीं दिया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित कासकेड मॉल में फायरिंग, 4 लोगों की मौत

अमेरिका के वाशिंगटन के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है।अधिकारी ने बताया, 'बर्लिगटन में कासकेड मॉल क्षेत्र से जानें से बचें।' 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब डेयरी क्षेत्र में हाथ आजमायेंगे योग गुरु रामदेव

योग गुरु रामदेव ने आज घोषणा की कि पतंजलि जल्द ही डेयरी कारोबार में उतरेगी। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र 2022 तक पांच लाख करोड़ रुपये के कारोबार के आंकड़े को पार कर लेगा।

रामदेव ने यहां राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल (एनडीआरआई) में दो दिन की राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा, ССइसी वित्त वर्ष में पतंजलि डेयरी क्षेत्र में उतरेगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कृषि निर्यात पर सब्सिडी खत्म की जानी चाहिए : ब्रिक्स

ब्रिक्स समूह के देशों ने कृषि व्यापार की सुरक्षा और स्थिरता के प्रति अपनी वचनबद्धता जताते हुए आज कहा कि डब्ल्यूटीओ मंत्रिस्तरीय बैठक के फैसले के अनुसार कृषि निर्यात पर सब्सिडी खत्म की जानी चाहिए। डब्ल्यूटीओ ने इस आशय का प्रस्ताव नैरोबी बैठक में पारित किया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जीएसटी : 20 लाख तक कारोबार करने वाली इकाइयों को मिलेगी छूट, दर पर फैसला अक्तूबर में

सरकार ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को अगले साल एक अप्रैल से लागू करने के लिये कमर कस ली है। जीएसटी परिषद ने इस दिशा में एक अहम् फैसला करते हुए 20 लाख रूपये तक का सालाना कारोबार करने वाली इकाइयों को जीएसटी से छूट देने का फैसला किया है। इसके साथ ही यह भी फैसला किया गया है कि सभी उपकर जीएसटी में समाहित हो जाएंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
3 साल तक बाहर रहने के नियम से कोई पूर्व क्रिकेटर BCCI से नहीं जुड़ेगा: शास्त्री

भारतीय टीम के पूर्व निदेशक रवि शास्त्री ने लोढा समिति द्वारा प्रस्तावित तीन साल के Сकूलिंग ऑफТ (दो बार पद पर आसीन होने के लिये तीन साल का अंतर) के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे पूर्व क्रिकेटर बीसीसीआई प्रशासन में जुड़ने से बचेंगे।

शास्त्री को लगता है कि एक प्रशासक को कम से कम छह साल तक काम करने का समय मिलना चाहिए

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का सवाल ही नहीं : अनुराग ठाकुर

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भविष्य में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली की संभावना से पूरी तरह से इनकार किया और कहा कि इस बारे में सोचना भी सही नहीं है। 

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए यहां पहुंचे ठाकुर ने कहा कि भारत किसी भी समय पाकिस्तान को तबाह कर सकता है लेकिन उसे विश्वस्तर पर अलग-थलग करना अधिक महत्वपूर्ण है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भाजपा राष्ट्रीय परिषद बैठक में उरी हमला और गरीबी का एजेंडा शीर्ष पर

भाजपा की तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक में उरी आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर चर्चा होगी। इसके अलावा बैठक में पार्टी के शीर्ष नेता दलितों एवं पिछड़े वर्गों समेत समाज के वंचित वर्गों तक पहुंच बनाने के Сगरीब कल्याणТ एजेंडा पर भी गहन मंथन करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
UN में पाक को भारत का करारा जवाब- 'पाकिस्तान एक ऐसा Сआतंकी देशТ जहां खुलेआम घूमते हैं आतंकवादी'

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर का मुद्दा उठाए जाने के कुछ घंटे बाद भारत ने आज पाकिस्तान को एक Сआतंकी देशТ बताया और उसपर आरोप लगाया कि वह आतंकवाद को प्रायोजित करने की अपनी Сदीर्घकालिक रणनीतिТ के जरिए भारतीयों के खिलाफ Сयुद्ध अपराधोंТ को अंजाम देता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 191 of 245
  Prev   186   187   188   189   190   191     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links