Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
पीएम मोदी के सख्त संदेश के बाद देश के अंदर से निकली 65 हजार करोड़ की काली कमाई

देश के भीतर रखे कालेधन को कर दायरे में लाने के लिये शुरू की गई आय घोषणा योजना (आईडीएस) के तहत कुल 65,250 करोड़ रुपये की संपत्ति की घोषणा की गई। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को यह जानकारी दी। योजना चार माह के लिये खुली थी जो कि 30 सितंबर को समाप्त हो गई। माना जा रहा है कि कालाधन रखने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सख्त हिदायत के बाद कालाधन धारकों ने आय की घोषणा करने में ही अपनी भलाई समझी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चीन स्थित विश्व का सबसे लंबा और ऊंचा कांच का पुल दोबारा खुला

चीन के हुनान प्रांत में स्थित विश्व का सबसे लंबा और ऊंचा कांच का पुल जनता के लिए एक बार फिर खुल गया है। एक दिन में 10 हजार लोगों का भार सह सकने वाले कांच के इस पुल का परीक्षण अभियान इस साल अगस्त के अंत में चलाया गया था। लेकिन भारी मांग के चलते इसे 12 दिन बाद बंद कर दिया गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लोढ़ा कमेटी के कहने पर BCCI के बैंक अकाउंट्स फ्रीज, नाराज बोर्ड ने सीरीज रद्द करने की धमकी दी!

लोढ़ा कमिटी के बैंकों को बीसीसीआई के खातों को फ्रीज करने के निर्देशों के बाद न्यूजीलैंड का जारी भारत दौरा रद्द हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोढ़ा समिति द्वारा भेजे गए ई-मेल के मद्देनजर यस बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को बीसीसीआई के अकाउंट फ्रीज करने का फैसला लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि लोढ़ा समिति को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत ने पाकिस्तान से छीनी ICC टेस्ट रैंकिंग, बना No-1

भारत ने कोलकाता में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड पर 178 रन की शानदार जीत से श्रृंखला में अजेय बढ़त बनाने के बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग से हटाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त से आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान कब्जा लिया। भारतीय टीम इस श्रृंखला के खत्म होने के बाद अपडेट तक आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इसी स्थान पर बरकरार रहेगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' का शानदार परफार्मेंस, 3 दिन में कमाए 66 करोड़ रुपये

नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'एमएस धोनी : द अनटोल्ट स्टोरी' ने भारत में रिलीज होने के बाद शुरुआती दो दिनों में 41.9 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 66 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तानी कलाकार विवाद : सलमान के समर्थन में आए सलीम खान

पटकथा लेखक सलीम खान ने पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में दिए गए अपने बेटे अभिनेता सलमान खान के बयान का समर्थन किया है। सलीम खान ने एक अंग्रेजी चैनल पर तंज कसते हुए उन लोगों की आलोचना की है जो सलमान, महेश भट्ट, करन जौहर और सीताराम येचुरी पर निशाना साध रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उरी आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा फैसला, सार्क सम्मेलन में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएंगे PM मोदी

उरी हमले के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने की अपनी मुहिम तेज करते हुए भारत ने मंगलवार को बड़ा फैसला किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। यह सम्मेलन 9-10 नवंबर को इस्लामाबाद में प्रस्तावित है। भारत ने दक्षेस की अध्यक्षता कर रहे नेपाल से कहा है कि एक देश ने ऐसा माहौल बना दिया है जो शिखर सम्मेलन के लिए हितकारी नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एस जयशंकर ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त बासित को किया तलब, उरी हमले के सबूत सौंपे

विदेश सचिव एस जयशंकर ने मंगलवार को पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया और उन्हें उरी हमले के सबूत सौंपे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि बैठक के दौरान उरी हमले में मारे गए एक आतंकवादी की पहचान बासित को बताई गई। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-अमेरिका का सैन्य अभ्यास बहुत सफल रहा: सेना

सेना ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड के चौबटिया के जंगल में आतंकवाद निरोधक और आतंकवाद के खिलाफ अभियान पर केंद्रित दो सप्ताह चलने वाला भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अ5यास बहुत सफल रहा।

मंगलवार को समाप्त हुए अभ्यास Сयुद्ध अभ्यास..2016Т दोनों रणनीतिक साझदारों द्वारा समग्र रक्षा सहयोग बढ़ाने के प्रयासों के तहत संचालित किया गया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
खतरे में पाकिस्तान का MFN दर्जा? गुरुवार को PM मोदी ने बुलाई समीक्षा बैठक

सिंधु नदी जल संधि के बाद अब भारत पाकिस्तान को दिये गये व्यापार के लिहाज से तरजीही राष्ट्र (एमएफएन) के दर्जे की समीक्षा करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार (29 सितंबर) को यह समीक्षा बैठक बुलाई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 187 of 245
  Prev   182   183   184   185   186   187     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links