Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी : श्रीजेश को मिली भारतीय हॉकी टीम की कमान

गोलकीपर पीआर श्रीजेश मलेशिया के कुआंटन में 20 से 30 अक्तूबर तक होने वाली एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की 18 सदस्यीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान होंगे। हॉकी इंडिया के चयनकर्ताओं ने 24 साल के मिडफील्डर मनप्रीत सिंह को एसवी सुनील की जगह उपकप्तान बनाया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
घरेलू टेस्ट सत्र में गंभीर की भूमिका अहम होगी : बांगड़

केएल राहुल और शिखर धवन के चोटिल होने से गौतम गंभीर के फिर से टेस्ट मैच खेलने की संभावना प्रबल हो गयी है और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने भी आज कहा कि दिल्ली का यह बल्लेबाज लंबे घरेलू सत्र में भारतीय टेस्ट टीम के लिये बेहद अहम साबित होगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
न्यूजीलैंड से वनडे खेलने को धोनी की सेना तैयार, सुरेश रैना की टीम में वापसी

मध्यक्रम के बल्लेबाज सुरेश रैना ने 16 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए आज भारतीय टीम में वापसी की जबकि हरियाणा के आफ स्पिनर जयंत यादव 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा हैं। 

जिम्बाब्वे के खिलाफ जून में वनडे श्रृंखला में रैना को विश्राम दिया गया था। उनकी वापसी हुई है जबकि आफ स्पिनर आर अश्विन, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और आलराउंडर रविंद्र जडेजा को विश्राम दिया गया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर के हंदवाड़ा में आर्मी कैंप पर हमले की कोशिश नाकाम, सेना ने तीनों आतंकियों को मार गिराया

भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने एक बार फिर आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के शिविर पर कुछ आतंकवादियों ने आज सुबह हमला किया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तीनों आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में तीनों आतंकी मारे गए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ISRO ने संचार उपग्रह GSAT-18 का एरियन-5 रॉकेट के जरिए कोउरू से किया सफल प्रक्षेपण

भारत के नवीनतम संचार उपग्रह जीसैट..18 का फ्रेंच गुयाना में कोउरू के अंतरिक्ष केंद्र से एरियनस्पेस रॉकेट के जरिए आज सफल प्रक्षेपण किया गया। यह प्रक्षेपण पहले कल किया जाना था लेकिन कोउरू में मौसम खराब होने के कारण इसे 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'सीमा पार से 100 आतंकियों की घुसपैठ कराने की फिराक में पाकिस्तान'

पाकिस्तानी सेना जम्मू-कश्मीर में हमलों को अंजाम देने के मकसद से भारत में 100 आतंकवादियों को घुसपैठ के लिए तैयार कर रही है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की सुरक्षा समिति की एक बैठक के दौरान संभवत: इस बात की जानकारी दी है 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
UN में भारत का पलटवार- 'पाक ने खुद को आतंकवाद के ग्लोबल सेंटर के रुप में स्थापित किया'

भारत ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि विश्व निकाय में उस देश द्वारा कश्मीर पर किए जा रहे वादे पर कोई भी समर्थन नहीं है जिस देश ने खुद को आतंकवाद के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित किया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने संरा महासभा में Сरिपोर्ट ऑफ सेक्रेटरी जनरल ऑन दी वर्क ऑफ दी ऑर्गेनाइजेशनТ पर बहस के दौरान पाकिस्तानी दूत महीला लोधी द्वारा कश्मीर पर की गई टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ओबामा के साथ सेल्फी से देश की दिक्कतें हल नहीं होंगी: राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ सेल्फी लेने से भारत की समस्याएं हल नहीं होने वाली हैं। उत्तर प्रदेश में किसान यात्रा के दौरान एक रैली में राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी Сअपने देश के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहते हैंТ जबकि कांग्रेस पार्टी लोगों में एकता लाना चाहती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दक्षेस के लिए सीमा पार से आतंकवाद प्रमुख मुद्दा : विक्रमसिंघे

श्रीलंका ने आज जोर दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध कोई विकल्प नहीं है तथा सीमा.पार आतंकवाद दक्षेस के लिए विचार विमर्श का एक प्रमुख विषय है एवं आठ देशों के समूह के सदस्यों को आगे बढ़ने के पहले इस पर तथा इसके असर के बारे में चर्चा करनी होगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूजर के लिए WhatsApp ने एक नया कैमरा फीचर जोड़ा

मेसेजिंग App व्हाट्सएप (WhatsApp) ने यूजर के लिए एक नया कैमरा फीचर अपनी App में जोड़ा है जिसके चलते अब वे अपनी फोटो या वीडियो पर लिख सकते हैं और उसमें इमोजी भी जोड़ सकते हैं।

WhatsApp ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, Сआज हम आपके अपने दुनियाभर में फैले दोस्तों एवं परिवारों के साथ साझा की जाने वाली फोटो और वीडियो को और अधिक व्यक्तिगत रूप (कस्टमाइज) देने जा रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 184 of 245
  Prev   179   180   181   182   183   184     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links