Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
तूफान मैथ्यू ने हैती में बरपाया कहर, लाखों बेघर, अब पहुंचा अमेरिका

भीषण तूफान मैथ्यू के चलते दक्षिणी हैती में 900 ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के सीनेटर हर्वे फोरकांद ने बताया कि उन्होंने अब तक 400 मौतें दर्ज की हैं। कई इलाकों में अभी नहीं पहुंचा जा सका है। सुद की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया घंटों चली तेज हवाओं और लगातार बारिश से देश का समूचा दक्षिणी हिस्सा जलमग्न हो गया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सिंधु जल समझौते को रद्द नहीं कर सकता है भारत : पाकिस्तान

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत सिंधु जल समझौते को एकतरफा तोड़ नहीं सकता क्योंकि दोनों के लिए यह बाध्यकारी है और इससे निकलने का प्रावधान इसमें नहीं है।विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, सिंधु जल समझौता (आईडब्ल्यूटी) कालातीत नहीं है और समय या घटना प्रधान नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाक ने US से कहा; कश्मीर से होकर गुजरता है काबुल में शांति का रास्ता

पहली बार पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे के हल को अफगानिस्तान से जोड़ते हुए कहा है कि शांति के लिए दोनों विषयों का हल जरूरी है और उन्हें अलग अलग करके नहीं देखा जा सकता। कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष दूत सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने यहां कहा कि जब आप शांति की बात करते हैं 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तेंदुलकर ने दिए फिटनेस मंत्र, कहा- मैदान पर थकना मना है

अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वर्तमान समय में भारत के क्षेत्ररक्षण को दुनिया में सर्वश्रेष्ठ करार देते हुए आज यहां कहा कि बेहतर आधारभूत ढांचा और सुविधाएं मिलने से भारतीय टीम ने क्रिकेट के इस महत्वपूर्ण विभाग में तेजी से प्रगति की है। 

तेंदुलकर ने कहा, आजकल खिलाड़ी अपनी फिटनेस के प्रति अधिक जागरूक हैं। ऐसा क्रिकेट ही नहीं हर खेल में देखने को मिल रहा है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कोहली का दावा; जान गया हूं, सत्रों को काबू में कैसे रखा जाता है

भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर अभी भी सीखने की कोशिश में जुटे विराट कोहली ने आज कहा कि अब तक की उनकी कप्तानी का सबसे बड़ा सबक यह है कि वह उन सत्रों में हालात पर काबू करना सीख गए हैं जो टीम के अनुकूल नहीं होते।

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पूर्व कहा, मैंने सबसे बड़ा सबक यह सीखा है 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मराठी फिल्म वेंटिलेटर का पहला टीजर जारी किया

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहली मराठी फिल्म वेंटिलेटर का पहला टीजर जारी किया है। अपनी पर्पल पेब्बल पिक्चर्स प्रॉडक्शन हाउस से प्रॉडक्शन में कदम रखने वाली अभिनेत्री इस टीजर को अपने प्रसंशकों के साथ साझा करने करने के लिए ट्विटर पर आई।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शिवाय के प्रोमोशन में जुटे अजय देवगन, कॉमिक पुस्तक श्रृंखला को करेंगे लॉन्‍च

फिल्म अभिनेता व निर्देशक अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म शिवाय के प्रचार-प्रसार के सिलसिले में इस फिल्म से प्रेरित एक कॉमिक पुस्तक श्रृंखला लांच करने की योजना बनाई है।

इस किताब में शिवाय नाम के एक पर्वतारोही के साहसिक कार्यों की कहानी है जो अपनी शक्ति, कौशल और दक्षता से अपने उपर आने वाली सारी विपदाओं व समस्याओं का सामना कर उन पर विजय पाता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
35 साल बाद अमिताभ बच्चन और शत्रुध्न सिन्हा एक साथ, यारों की बारातमें दिखेंगे

महानायक अमिताभ बच्चन और मशहूर अभिनेता-राजनीतिज्ञ शत्रुध्न सिन्हा एक टॉक शो यारों की बारात में साथ में नजर आएंगे। इस शो के होस्ट साजिद खान ने खुलासा किया है कि शो के पहले एपिसोड के दौरान वह घबराये हुये थे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सर्जिकल स्ट्राइक के लिए पवार ने मोदी सरकार को सराहा, सबूत मांगने वालों को कहा 'मूर्ख'

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सेना के लक्षित हमलों को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार का समर्थन किया और कहा कि आतंकवादियों और आतंक फैलाने वालों को सबक सिखाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के समय में भी इस तरह की कार्रवाई की गई थी लेकिन तत्कालीन सरकार ने उनका प्रचार नहीं किया। पूर्व रक्षा मंत्री ने सेना की कार्रवाई के सबूत मांगने वालों की भी निंदा की और कहा कि वे मूर्ख और बहुत गैरजिम्मेदार हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जवानों के खून की दलाली कर रहे हैं पीएम : राहुल गांधी

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर नियंत्रण रेखा पार करके किए गए लक्षित हमले (सर्जिकल स्‍ट्राइक) के बीच, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की शहादत का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। भारतीय सेना की ओर से पीओके में अंजाम दिए गए सर्जिकल स्‍ट्राइक को लेकर राहुल ने पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 182 of 245
  Prev   177   178   179   180   181   182     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links