Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
क्या आप अपने स्मार्टफोन का पासवर्ड भूल गए है? ये रहा सस्ता उपाय

अक्सर अपने देखा होगा ज्यादातर लोग अपने स्मार्टफोन को लॉक करके रखते हैं। जब भी उसे यूज करते हैं तो पहले पासवर्ड डालते हैं तब फोन ओपन हो जाता है। ऐसा हम इसलिए करते हैं ताकि कोई भी हमारे फोन के फोटो, वीडियो, इम्पोर्तानट फाइल इत्यादि तक नहीं पहुंच पाये। लेकिन कभी-कभी हम अपने स्मार्टफोन के पैटर्न लॉक पासवर्ड को भूल जाते हैं। जब हम पार्सवर्ड भूल जाते हैं तो हम काफी परेशान हो जाते हैं। पर परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप नीचे बताये गए विधि से आप अपने स्मार्टफोन को ओपन कर सकते हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत और रूस के बीच डिफेंस सिस्टम डील हो सकती है सील

भारत के साथ रूस जल्द ही S-400 एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम की 39 हजार करोड़ की डील पर मुहर लग सकती है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन गोवा में ब्रिक्स समिट से इतर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस  दिन 39 हजार करोड़ रुपए वाली इस डील पर दस्तखत किए जा सकते हैं। यह एंटी मिसाइल डिफेंस सिस्टम 400 किलो मीटर की दूरी से आ रहे दुश्मनों के विमान, मिसाइलों और ड्रोन को एक साथ ट्रैक कर सकेगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आज भोपाल जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी और करेंगे शौर्य स्मारक उदघाटन

भारत माँ की रक्षा हेतु देश की सीमा पर जान न्यौछावर करने वाले शहीदों के सम्मान और लोगों में राष्ट्रभक्ति भाव जगाने के लिये मध्यप्रदेश सरकार द्वारा भोपाल में बनाये गये शौर्य स्मारक का उदघाटन आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योगेंद्र यादव : अब दिल्ली के शासन में नहीं रही "आप" की रूचि

दिल्ली सरकार का केंद्र के साथ लगातार टकराव होने के बीच स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने आज आप पर यह कहते हुए जोरदार हमला बोला कि राजधानी के शासन में उसकी "न्यूनतम रूचि" है और वह दिल्ली का इस्तेमाल अन्य राज्यों में प्रभाव जमाने के लिए कर रही है। एक समय में आप के एक प्रमुख विचारक और अब गत दो ऑक्टबर को स्थापित स्वराज इंडिया के अध्यक्ष यादव ने जोर देकर कहा कि आप का ध्यान बाहरी राज्यों में है और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के संसाधनों और उसके महत्व का इस्तेमाल अपनी पार्टी का प्रभाव विस्तारित करने के लिए कर रहे हैं। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए वजह क्यों हो सकता है आपका मोबाइल नंबर 11 डिजिट का!

हो सकता है कि आनेवाले दिनों में आपका मोबाइल नंबर 10 की बजाय 11 डिजिट यानी 11 अंकों का हो जाये। तेजी से बढ़ते मोबाइल ग्राहकों की वजह से देश में नंबर सीरीज का संकट होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक 10 डिजिट का नंबर का सीरीज तेजी से खत्म हो रहा है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अभिनेता रणवीर सिंह ने महिलाओं को बताया दिलेर और संवेदनशील

फिल्म "बेफिक्रे" के अभिनेता रणवीर सिंह ने कहा कि वह महिलाओं को पुरुषों से बहुत बेहतर मानते हैं। अपनी आगामी फिल्म "बेफिक्रे" के ट्रेलर लांच पर अभिनेता ने महिलाओं का गुणगान करते हुए कहा कि महिलाएं दिलेर होती हैं। वे संवेदनशील और पुरुषों से बहुत आगे हैं। वाकई, मैं उनके प्रति मोहित और मुग्ध हूं। मेरी भारतीय और फ्रेंच गर्लफ्रेंड रही है और उनके साथ के कई बेहतरीन पल रहे हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
डोनाल्ड ट्रंप : सत्ता में आया तो मेरा प्रशासन ISIS के खात्मे पर ध्यान केंद्रित करेगा

राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह सत्ता में आते हैं तो उनका प्रशासन "बेतहाशा हस्तक्षेप को रोकेगा" और इसके बजाय "आईएसआईएस को हराने और पूरी तरह खत्म करने" पर ध्यान केंद्रित करेगा।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज पर रहा टीम इंडिया का दबदबा, अश्विन रहे शिखर पर

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड पर सीरीज में मिली 3-0 की जीत के लिये पूरी टीम का श्रेय ऐसे ही करार नहीं दिया बल्कि आंकड़ों से खुलासा होता है कि उनका आकलन इस परिदृश्य में इतना सटीक क्यों दिखता है। ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 27 विकेट अपने नाम किये जबकि रविंद्र जडेजा ने 14 विकेट हासिल किये और दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के कुल 60 विकेट में से 41 विकेट चटकाये।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अफगान शांति को कश्मीर से जोड़ने पर अमेरिका ने पाकिस्तान की निंदा की

उरी हमले को सीमा पार आतंकवाद का स्पष्ट मामला बताते हुए इसके बाद भारत की कार्रवाई को आत्मरक्षा का अधिकार कहकर इसका समर्थन करने वाले अमेरिका ने युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान की शांति को कश्मीर मुद्दे पर प्रस्ताव के साथ जोड़ने के पाकिस्तान के हालिया प्रयास को खारिज कर दिया।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान मीडिया ने सरकार और आर्मी को किया कटघरे में खड़ा और पूछा - क्यों नहीं करते हाफिज-मसूद के खिलाफ कार्यवाही?

पाकिस्तान के एक अखबार ने हाफिज सईद और मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को लेकर नवाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी आर्मी को कटघरे में ला खड़ा किया है। पाकिस्तान के अखबार द नेशन ने सरकार और पाक सेना से पूछा है कि जमात-उद-दावा का मुखिया हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के खिलाफ एक्शन क्यों नहीं लिया जाता जबकि ये दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। अखबार ने अपने संपादकीय में सरकार और सेना को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 178 of 245
  Prev   173   174   175   176   177   178     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links