Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
ट्रिपल तलाक पर बोले पीएम मोदी - इसे हिंदू-मुस्लिम मुद्दा न बनाएं, धर्म के आधार पर किसी महिला के साथ भेदभाव नहीं होने देंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन तलाक के संवेदनशील विषय पर पहली बार मुखर होते हुए सोमवार को कहा कि साम्प्रदायिक आधार पर मुस्लिम महिलाओं के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और मीडिया तीन तलाक को राजनीतिक और साम्प्रदायिक मुद्दा बनाने के बजाय कुरान के ज्ञाताओं को बैठाकर इस पर सार्थक चर्चा करवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड के महोबा में सोमवार को विशाल जनसभा को संबोधित किया और तीन तलाक के मुद्दे पर पहली बार अपनी राय रखी।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया, अंतरिम चेयमैन बने रतन टाटा

टाटा संस ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाया। रतन टाटा 4 महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाये गये। नये चेयरमैन की तलाश एक खोज समिति करेगी। टाटा संस के बोर्ड की बैठक में फैसला लिया गया। टाटा समूह के नये चेयरमैन की खोज के लिये गठित समिति में रतन टाटा, वेणु श्रीनिवासन, अमित चंद्र, रोनेन सेन और लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य शामिल होंगे।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी पर आतंकी हमला, 60 से ज्यादा कैडेट की मौत

पाकिस्तान के अशांत क्वेटा शहर में एक पुलिस प्रशिक्षण अकादमी पर बीती रात को हुए आतंकवादी हमले में 60 से अधिक कैडेट के तथा तीन आतंकवादियों की मौत हो गई और 118 अन्य घायल हो गए। यह पाकिस्तान में इस वर्ष हुए सर्वाधिक भीषण हमलों में से एक हमला है।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नवजोत सिंह सिद्धू से हमारी बातचीत नहीं चल रही: अमरिंदर

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने कहा कि भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू से कांग्रेस की बातचीत नहीं हो रही और पार्टी का कोई भी सदस्य उनके संपर्क में नहीं है। हालांकि उन्होंने सिद्धू की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए कहा कि वह बिना किसी शर्त के पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मेरा परिवार मुझे इंजीनियर बनाना चाहता था: आमिर खान

सुपरस्टार आमिर खान ने फिल्म 3 इडियट्स में एक युवा और जिज्ञासु इंजीनियर की भूमिका निभा कर अपने प्रशंसकों को खुश किया था और अब उन्होंने खुलासा किया है कि उनका परिवार भी उन्हें इंजीनियर बनाना चाहता था। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वनडे रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के इस प्रारूप में 9000 रन भी पूरे किये। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान अपना तीसरा छक्का जड़ने के साथ सचिन तेंदुलकर के भारत की तरफ से 195 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ा। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जानिए खाने के बाद क्यों खाना चाहिए मीठा

घर में, पार्टी में या फिर किसी फेस्टिवल पर या रेस्टोरेंट में आप सबसे पहले नमकीन खाना जैसे:- चपाती, दाल, सब्जी या चावल आदि खाते हैं और उसके बाद ही कुछ मीठा खाते हैं। पूर्वजों का भी यही मानना है कि भोजन की शुरुआत हमेशा मसालेदार खाने से करनी चाहिए और मीठा खाकर समाप्त करना चाहिए। 
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अन्य को फिनिश करने का मौका देने के लिए ऊपरी क्रम में आया: धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराने के दौरान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के संदर्भ में कहा कि उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को मैच खत्म करने का मौका देने के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्ट्राइक जैसे शब्द का इस्तेमाल करना पहले ही बंद कर दिया है: मनोहर पर्रिकर

नियंत्रण रेखा के उस पार सेना द्वारा किए गए हमलों पर अपने बयान के लिए विभिन्न हलकों से आलोचना का सामना करने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने रविवार को कहा कि उन्होंने स्ट्राइक शब्द का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। मंत्री को सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सितंबर में लक्षित हमले किए जाने को लेकर उनके बयानों के लिए विपक्ष से आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।
 
Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
समाजवादी पार्टी में गृहयुद्ध बड़ा : अखिलेश ने शिवपाल को कैबिनेट से किया बाहर तो मुलायम ने रामगोपाल को पार्टी से निकाला

उत्तर प्रदेश के समाजवादी कुनबे में जारी वर्चस्व की जंग रविवार को चरम पर पहुंच गयी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस जंग में अपने मुकाबिल खड़े चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ-साथ उनके करीबी तीन अन्य मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया वहीं सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश के सबसे बड़े हिमायती बताये जाने वाले पार्टी के थिंक टैंक रामगोपाल यादव को दल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 173 of 245
  Prev   168   169   170   171   172   173     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links