| पड़ोसी की नाक तोड़ने पर आदित्य पंचोली को 1 साल जेल की सजा | ||
|
|
महाराष्ट्र की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली को उनके पड़ोसी पर हमला करने के आरोप में शनिवार को दोषी करार देते हुए एक साल कैद की सजा सुनाई।
|
| दिल्ली में धुंधके चलते सरकार ने आपात कदमों की घोषणा की, 3 दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, कृत्रिम बारिश पर भी विचार | ||
|
|
राष्ट्रीय राजधानी में दमघोंटू धुंध के प्रभाव के चलते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी करते हुए रविवार को पांच दिनों तक हर तरह के निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया और बिजली संयंत्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्देश दिया। वहीं, शहर में कृत्रिम बारिश कराने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
|
| राम किशन की मौत का कारण ओआरओपी नहीं : वीके सिंह | ||
|
|
केंद्रीय मंत्री वी. के. सिंह ने इन आरोपों से इंकार किया कि सेना के पूर्व जवान रामकिशन ग्रेवाल ने ओआरओपी पर शिकायतों को लेकर आत्महत्या की। उन्होंने यह भी कहा कि मृत सैनिक कांग्रेस कार्यकर्ता था जिसने पार्टी की टिकट पर पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी। सेना के पूर्व प्रमुख सिंह ने कहा कि ग्रेवाल की शिकायत बैंक से थी न कि सरकार से।
|
| जो रूट की तुलना में विराट के आंकड़े बेजोड़ : पीटरसन | ||
|
|
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का मानना है कि जो रूट और विराट कोहली के बीच तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि भारतीय टेस्ट कप्तान आंकड़ों के मामले में यार्कशर के बल्लेबाज से मीलों आगे है।
|
| बॉक्स ऑफिस पर ऐ दिल है मुश्किल 100 करोड़ के क्लब में शामिल | ||
|
|
फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल ने दुनिया भर में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह के दौरान 100 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म को प्रदर्शित होने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 28 अक्तूबर को रिलीज हुयी थी। फिल्म ने देश भर के सिनेमाघरों से 74.01 करोड़ रुपये जुटाये, जबकि विदेशों में रिलीज करने से फिल्म ने 70 लाख डालर (47 करोड़ रुपये) एकत्रित किये।
|
| जीएसटी की नई दरों को वालमार्ट ने बताया प्रगतिशील | ||
|
|
खुदरा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वालमार्ट ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) के चार स्तरीय कर ढांचे को प्रगतिशील बताया लेकिन वातित पेय पदार्थ बनाने वाली पेप्सिको और कोकाकोला जैसी कंपनियों ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हुए कहा कि वह इसकी पूरी जानकारी आने का इंतजार करेंगी।
|
| नासा का सर्वाधिक शक्तिशाली स्पेस टेलिस्कोप तैयार | ||
|
|
नासा ने अपने अब तक के सबसे बड़े टेलिस्कोप का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। यह टेलिस्कोप हब्बल से 100 गुना अधिक शक्तिशाली है और उन आकाशगंगाओं का पता लगा सकता है जो ब्रह्मांड के शुरूआती काल में बनी थीं।
|
| क्या आपको पता है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण हो सकते हैं मुंहासे | ||
|
|
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मनुष्य में बैक्टीरिया पैदा हो सकता है जोकि मुँहासे पैदा कर सकता है। प्रोपीऑनआईवैक्टीरियम एक्ने - मुँहासे के साथ ही कुछ अन्य संक्रमण के लिए योगदान करने के लिए जाना जाता है | बैक्टीरिया - आम तौर पर अहानिकारक त्वचा पर रहता है।
|
| भोपाल एनकाउंटर: वायरलेस पर पुलिस की बातचीत का ऑडियो टेप, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल | ||
|
|
भोपाल में सिमी के आठ आतंकियों के एनकाउंटर के बाद एक नया ऑडियो टेप सामने आया है जिसने पुलिस की भूमिका को सवालों के घेरे में ला खड़ा किया है। माना जा रहा है कि यह ऑडियो पुलिस कंट्रोल रूम और मौका-ए-वारदात पर तैनात पुलिस टीम के बीच हुई बातचीत का है।
|
| कमल हासन से 13 साल बाद अलग हुईं अभिनेत्री गौतमी तड़ीमल्ला | ||
|
|
तमिल सिनेमा की नामचीन जोड़ियों में से एक जोड़ी टूटने जा रही है। अभिनेत्री गौतमी तड़ीमल्ला ने मंगलवार को कमल हसन से अलग होने की घोषणा करते हुए कहा है कि यह उनके जीवन के सबसे ज्यादा सदमा पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है।
|
|
Page 170 of 245 |
||
|
||