Visitors online: 002

अन्य को फिनिश करने का मौका देने के लिए ऊपरी क्रम में आया: धोनी

Home » Headlines

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में रविवार को यहां न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराने के दौरान चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के संदर्भ में कहा कि उन्होंने अन्य खिलाड़ियों को मैच खत्म करने का मौका देने के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी की।
 
न्यूजीलैंड के 286 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने विराट कोहली (नाबाद 154), धोनी (80) और मनीष पांडे (नाबाद 28) रन की पारियों की बदौलत 10 गेंद शेष रहते तीन विकेट पर 289 रन बनाकर जीत दर्ज की।
 
धोनी ने मैच के बाद कहा, "मैं लंबे समय से निचले क्रम में बल्लेबाजी कर रहा था, मुझे लगता है कि लगभग 200 पारियों से। कुछ हद तक मेरी स्ट्राइक रोटेट करने की क्षमता कम हो रही थी इसलिए मैंने बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आने और अन्य खिलाड़ियों को मैच खत्म करने का मौका देने का फैसला किया।" उन्होंने कहा, "लेकिन मुझे पता था कि मुझे बड़े शाट भी खेलने होंगे। विराट के साथ बल्लेबाजी करने से मदद मिली क्योंकि हमें पता है कि हम बाउंड्री जड़ सकते हैं और तेजी से एक और दो रन भी ले सकते हैं। वह शुरू से ही ऐसा खिलाड़ी रहा है जो हमेशा भारत के लिए मैच जीतना चाहता है।" धोनी और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
 


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links