Visitors online: 001

कोहली का दावा; जान गया हूं, सत्रों को काबू में कैसे रखा जाता है

Home » Headlines

भारत के टेस्ट कप्तान के तौर पर अभी भी सीखने की कोशिश में जुटे विराट कोहली ने आज कहा कि अब तक की उनकी कप्तानी का सबसे बड़ा सबक यह है कि वह उन सत्रों में हालात पर काबू करना सीख गए हैं जो टीम के अनुकूल नहीं होते।

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट से पूर्व कहा, Сमैंने सबसे बड़ा सबक यह सीखा है कि उन सत्रों में हालात पर कैसे काबू पाना है जो अपनी टीम के अनुकूल नहीं जा रहे हैं। इनमें कैसे रन रोकना है और विरोधी टीम पर दबाव बनाना है। यह काफी अहम है और मैंने इसका अनुभव किया है।Т उन्होंने कहा, Сटेस्ट मैच में यह काफी अहम समय होता है। ऐसे में नकारात्मकता की ओर गए बिना रन गति पर अंकुश लगाना होता है। एक ही दिशा में नहीं जाना महत्वपूर्ण है।Т 

भारत ने श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त ले ली है लेकिन कोहली ने कहा कि टीम कामचलाऊ सलामी बल्लेबाज को उतारने का कोई प्रयोग नहीं करेगी बल्कि गौतम गंभीर को दो साल बाद टेस्ट खेलने का मौका दिया जायेगा। कोहली ने कहा, Сयह स्वाभाविक बदलाव है क्योंकि शिखर चोटिल है। टीम में तीसरे सलामी बल्लेबाज होने के कारण वह ही खेलेंगे।Т कोहली ने कहा कि घायल खिलाड़ियों की जगह लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है।उन्होंने कहा, Сशिखर का फिटनेस का मसला नहीं है बल्कि उसके अंगूठे में चोट लगी है। कुछ खिलाड़ियों को चोट लगी है लेकिन अच्छी बात यह है कि उनका जल्दी पता लगा और हमने उन्हें आराम दिया। आगे काफी लंबा सत्र है और उनकी जगह लेने वाले दूसरे खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।Т

लंबे समय बाद टीम में लौटे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, Сशमी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उसने अपनी फिटनेस पर भी काफी मेहनत की है।वह किसी भी विकेट पर विकेट ले सकता है। वह स्ट्राइक गेंदबाज है और जब भी गेंदबाजी के लिये आता है, कुछ होता है। बतौर कप्तान वह मेरे लिये काफी अहम गेंदबाज है।Т होल्कर स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट है और कोहली ने कहा कि विकेट अच्छा है।

उन्होंने कहा, Сइंदौर में यह पहला टेस्ट है। यह अच्छा स्टेडियम है और पिच अच्छी लग रही है। यह इंदौर की आम पिच है और हम अच्छी रणनीति बना सकते हैं। मौसम को लेकर आशंका है लेकिन यह हमारे नियंत्रण के बाहर है। विकेट अच्छी लग रही है और उम्मीद है कि मैच अच्छा होगा।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links