Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी से बचे PM मोदी ने मंत्रियों को लगाई फटकार,

सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर जारी बहस के बीच समझा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार आतंकी शिविरों पर सैन्य कार्रवाई को लेकर अति उत्साह दिखाने के प्रति सचेत किया। मालूम हो कि सर्जिकल स्ट्राइक की विश्वसनीयता को लेकर चली बहस के दौरान हर कोई बयान देने से बाज नहीं आ रहा है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका घटती शक्ति है, इसलिए चीन, रूस का रुख करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के दूतों ने कहा कि अमेरिका अब वैश्विक शक्ति नहीं है और यदि कश्मीर एवं भारत के संबंध में देश के विचारों को तवज्जो नहीं दी जाती है तो वह चीन और रूस का रुख करेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने चो ओयू फतेह करके बनाया नया रिकॉर्ड

भारत के पेशेवर पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने आज दुनिया की छठी सबसे उंची पर्वत चोटी चो ओयू फतेह करके नया रिकॉर्ड बनाया। तेईस बरस के वाजपेयी आज तड़के अपने शेरपा और पर्वतारोहण दल के एक और सदस्य के साथ शिखर पर पहुंचे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सलमान के पीछे 'धोनी' लेकिन शाहरूख से निकले आगे!

एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। अबतक फिल्म ने लगभग 82 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत में इस बायोपिक की पहले दिन की कमाई 21.30 करोड़ रूपए रही।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PoK में सर्जिकल स्ट्राइक की LoC के चश्मदीदों ने की पुष्टि , 'ट्रकों से ले जाकर दफनाए गए थे आतंकियों के शव'

पिछले हफ्ते नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर बड़ा खुलासा हुआ है। इससे भारत के एलओसी पार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक पर पाकिस्तानी झूठ को चश्मदीदों ने बेनकाब कर दिया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत की खोखली बयानबाजी के सामने नहीं झुकेगा पाकिस्तान : नवाज शरीफ

पाकिस्तान ने आज कहा कि वह भारत की खोखली बयानबाजी के सामने नहीं झुकेगा तथा उसके सशस्त्र बल देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए पैदा होने वाले किसी भी खतरे को नाकाम करने की पूरी काबिलियत रखते हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा समिति की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा, पाकिस्तान की शांति की कोशिश को उसकी कमजोरी मानने की भूल नहीं की जानी चाहिए। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लक्षित हमलों का सबूत मांगना सही नहीं: अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और एक समय अपने करीबी सहयोगी रहे अरविंद केजरीवाल से असहमति जताते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमलों का सबूत मांगना सही नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजक देश घोषित करने संबंधी याचिका ने बनाया रिकॉर्ड

पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश घोषित करने की मांग करने वाली याचिका को 50,000 से अधिक नए हस्ताक्षर मिल जाने से यह अमेरिका में अब तक की सबसे लोकप्रिय याचिका बन गई है। हम लोग प्रशासन से पाकिस्तान को आतंकवाद का प्रायोजक देश (एचआर 6069) घोषित करने की अपील करते हैं

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच वायु सेना प्रमुख राहा ने कहा-चुनौतियों से निपटने को तैयार

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरूप राहा ने मंगलवार को कहा कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी शिविरों पर लक्षित हमने के मद्देनजर स्थिति अभी सामान्य नहीं है और सशस्त्र बल किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। राहा ने कहा कि यह संयोग ही है कि पाकिस्तानी वायु सेना का उच्च स्तरीय अभ्यास ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और पाकिस्तान के बीच काफी तनाव है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुंबई वानखेड़े विवाद: शाहरूख खान को पुलिस ने दी क्लीन चिट

मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बताया कि अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ वर्ष 2012 में एक आईपीएल मैच के बाद वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद के मामले में कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता।अदालत में हाल ही में दाखिल एक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 185 of 245
  Prev   180   181   182   183   184   185     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links