Visitors online: 002

पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने चो ओयू फतेह करके बनाया नया रिकॉर्ड

Home » Headlines

भारत के पेशेवर पर्वतारोही अर्जुन वाजपेयी ने आज दुनिया की छठी सबसे उंची पर्वत चोटी चो ओयू फतेह करके नया रिकॉर्ड बनाया। तेईस बरस के वाजपेयी आज तड़के अपने शेरपा और पर्वतारोहण दल के एक और सदस्य के साथ शिखर पर पहुंचे।

अब तक वह दुनिया की 14 सबसे उंची पर्वत श्रृंखलाओं में से पांच पर चढाई कर चुके हैं जिनमें माउंट लहोत्से, माउंट मनास्लु और माउंट मकालु शामिल है। नोएडा के रहने वाले अर्जुन ने सात घंटे की चढाई के बाद शिखर पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। यह चढाई उनके लिये इसलिये भी चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि 2011 में पहले प्रयास के दौरान उन्हें लकवा मार गया था। दोबारा इस पर चढ़ाई के लिये उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links