Visitors online: 002

मुंबई वानखेड़े विवाद: शाहरूख खान को पुलिस ने दी क्लीन चिट

Home » Headlines

मुंबई पुलिस ने मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में बताया कि अभिनेता शाहरूख खान के खिलाफ वर्ष 2012 में एक आईपीएल मैच के बाद वानखेड़े स्टेडियम में हुए विवाद के मामले में कोई Сसंज्ञेयТ अपराध नहीं बनता।अदालत में हाल ही में दाखिल एक पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है Сजांच के बाद पाया गया कि कोई संज्ञेय अपराध नहीं हुआ।एक स्थानीय कार्यकर्ता ने अदालत में घटना को लेकर एक निजी शिकायत दर्ज कराई है। उसने स्टेडियम में सुरक्षा कर्मियों के साथ कथित र्दुव्‍यवहार मामले में शाहरूख के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

शाहरूख ने पुलिस को बताया था कि उस दिन उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने मैच जीता था और उनके बच्चे तथा उनके मित्र मैदान में चले गए। सुरक्षा गार्ड विकास दलवी ने उन्हें वहां से जाने को कहा। खान के अनुसार, उन्होंने दलवी को बताया कि बच्चे उनके साथ हैं और कोई उन्हें हाथ न लगाए। उनके बिजनेस मैनेजर बच्चों को स्टेडियम के बाहर ले गए। अभिनेता ने पुलिस को बताया था कि किसी ने उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिससे वह आपा खो बैठे थे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links