Visitors online: 004

कश्मीर के हंदवाड़ा में आर्मी कैंप पर हमले की कोशिश नाकाम, सेना ने तीनों आतंकियों को मार गिराया

Home » Headlines

भारतीय सेना के जांबाज जवानों ने एक बार फिर आर्मी कैंप पर आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के शिविर पर कुछ आतंकवादियों ने आज सुबह हमला किया जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और तीनों आतंकियों को मार गिराया। भारतीय सेना की जवाबी फायरिंग में तीनों आतंकी मारे गए।

सेना के एक अधिकारी ने कहा, Сआतंकवादियों ने सुबह करीब पांच बजे कुपवाड़ा जिले के लंगाटे में सैन्य शिविर पर गोलीबारी शुरू की जिसके जवाब में सतर्क भारतीय जवानों ने भी कार्रवाई की।Т  दोनों ओर से करीब 15 से 20 मिनट तक गोलीबारी हुई। अधिकारी ने कहा, ССजवान सतर्क थे और हमले को नाकाम कर दिया गया।Т सेना की कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। 

सेना के अधिकारी ने बताया कि जब सैन्य बल तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर फिर से गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा, Сबल जब तलाश अभियान चला रहे थे, उसी दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे शिविर पर फिर से गोलीबारी हुई।

साथ ही सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की तीन कोशिशें आज नाकाम कर दीं। घुसपैठ की ये कोशिशें पाकिस्तानी चौकियों की मदद से की गई थीं। सेना के एक अधिकारी ने यहां कहा, Сसेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दो अलग-अलग सेक्टरों में पांच और छह अक्तूबर की दरम्यानी रात को घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम कीं। Т उन्होंने कहा कि घुसपैठ की दो कोशिशों को नौगाम सेक्टर में और एक कोशिश को रामपुर सेक्टर में नाकाम किया गया। अधिकारी ने कहा, Сघुसपैठ की कोशिशें पाकिस्तानी चौकियों की मदद से की गई थीं। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links