Visitors online: 002

लोढ़ा कमेटी के कहने पर BCCI के बैंक अकाउंट्स फ्रीज, नाराज बोर्ड ने सीरीज रद्द करने की धमकी दी!

Home » Headlines

लोढ़ा कमिटी के बैंकों को बीसीसीआई के खातों को फ्रीज करने के निर्देशों के बाद न्यूजीलैंड का जारी भारत दौरा रद्द हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लोढ़ा समिति द्वारा भेजे गए ई-मेल के मद्देनजर यस बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को बीसीसीआई के अकाउंट फ्रीज करने का फैसला लिया। ऐसा इसलिए क्योंकि लोढ़ा समिति को सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के खाते सीज करने वाली लोढ़ा कमेटी की सिफारिश के बाद न्यूजीलैंड के साथ चल रही मौजूदा टेस्ट सीरीज और आगे के कार्यक्रम भी प्रभावित होने का खतरा पैदा हो गया है।

गौर हो कि न्यूजीलैंड की टीम को भारत में तीन टेस्ट और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसमें से दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। हालांकि इन रिपोर्ट्स के बावजूद कीवी टीम तीसरे टेस्ट मैच की तैयारियों में जुटेगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 8 अक्टूबर से इंदौर में खेला जाना है। टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

बीसीसीआई के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार को कहा है कि बोर्ड को यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा क्‍योंकि उसके हाथ-बांध दिए गए। बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने बताया कि हमारे पास भारत-न्‍यूजीलैंड सीरीज को रद्द करने के अलावा और कोई विकल्‍प नहीं बचा क्‍योंकि बैंकों ने बीसीसीआई के खाते फ्रीज करने का फैसला किया है। हम दुनिया के सामने भारत का अपमान नहीं चाहते। अब हम कैसे काम कर सकते हैं, हम कोई मैच कैसे करा सकते हैं? पेमेंट कौन करेगा? बैंक अकाउंट को फ्रीज कर देना कोई मजाक नहीं है। एक इंटरनेशनल टीम यहां पर आई हुई है और काफी कुछ दांव पर है। अगर हमारे एकाउंट ही फ्रीज कर दिए जाएंगे तो हम मैच का आयोजन किस तरह करा पाएंगे?

गौर हो कि लोढ़ा पैनल ने सोमवार को बीसीसीआई का खाता रखने वाले बैंकों को निर्देश दिया कि वे भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा 30 सितंबर को उसकी विशेष आम बैठक में लिए गए वित्तीय फैसलों के संबंध में किसी भी राशि का भुगतान नहीं करें। लोढ़ा कमेटी का कहना है कि बीसीसीआई उसकी सिफारिशों का पालन नहीं कर रही।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links