Visitors online: 002

भारत-अमेरिका का सैन्य अभ्यास बहुत सफल रहा: सेना

Home » Headlines

सेना ने मंगलवार को कहा कि उत्तराखंड के चौबटिया के जंगल में आतंकवाद निरोधक और आतंकवाद के खिलाफ अभियान पर केंद्रित दो सप्ताह चलने वाला भारत-अमेरिका संयुक्त सैन्य अ5यास बहुत सफल रहा।

मंगलवार को समाप्त हुए अभ्यास Сयुद्ध अभ्यास..2016Т दोनों रणनीतिक साझदारों द्वारा समग्र रक्षा सहयोग बढ़ाने के प्रयासों के तहत संचालित किया गया। इस अभ्यास में भारतीय सेना की एक इंफेंट्री बटालियन के एक कंपनी ग्रुप और अमेरिकी सेना की 20वीं इंफेंट्री रेजीमेंट की पांचवीं बटालियन ने हिस्सा लिया।

अभ्यास समाप्त होने पर अमेरिकी सेना के मेजर जनरल थॉमस जेम्स ने कहा कि भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संबंध इससे पहले कभी इतने मजबूत नहीं रहे हैं और इस अभ्यास से परस्पर कार्यक्षमता बढ़ाने में काफी मदद मिली। सेना ने कहा कि संयुक्त अभ्यास Сनिश्चित तौर परТ अभूतपूर्व रूप से सफल रहा।

यह अभ्यास युद्ध अभ्यास श्रंखला का 12वां था जिसकी शुरुआत 2004 में अमेरिका सेना के प्रशांत साझेदारी कार्यक्रम के तहत हुई थी। इसमें अमेरिकी सेना के करीब 225 कर्मियों और भारतीय सेना के इतनी ही संख्या में जवानों ने हिस्सा लिया।

पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों ने संयुक्त अभ्यास के कार्यक्षेत्र और तत्व को उत्तरोत्तर रूप से बढ़ाने का निर्णय किया। इस अभ्यास ने दोनों देशों के कर्मियों को विशेष तौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में आतंकवाद निरोधक और आतंकवाद के खिलाफ अभियान में अपने अनुभव साझा करने का एक आदर्श मंच प्रदान किया।

मेजर जनरल आर के रैना ने अपने संबोधन में कहा कि दोनों देश СविभाजनकारीТ चरमपंथी और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी ताकतों की ओर से एक जैसी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं तथा जो तालमेल हासिल हुआ वह दोनों पक्षों को जरूरत पड़ने पर साथ काम करने के लिए सक्षम बनाएगा।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links