Visitors online: 003

पाकिस्तानी कलाकार विवाद : सलमान के समर्थन में आए सलीम खान

Home » Headlines

पटकथा लेखक सलीम खान ने पाकिस्तानी कलाकारों के बारे में दिए गए अपने बेटे अभिनेता सलमान खान के बयान का समर्थन किया है। सलीम खान ने एक अंग्रेजी चैनल पर तंज कसते हुए उन लोगों की आलोचना की है जो सलमान, महेश भट्ट, करन जौहर और सीताराम येचुरी पर निशाना साध रहे हैं। सलीम खान ने सोमवार को अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सलमान के समर्थन में कई ट्वीट किए।

सलीम ने ट्वीट में कहा, 'ब्रेकिंग न्यूज, एक अंग्रजी समाचार चैनल की मोस्ट वांटेड की सूची में सईद, लखवी और मसूद की जगह सलमान खान, महेश भट्ट, करन जौहर और येचुरी ने ले ली है।सलीम ने तंज कसते हुए कहा, 'क्योंकि ये लोग देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन गए हैं। जेंटलमैन अपनी दरियादिली दिखाइए क्योंकि आपका पेशा लोगों का मनोरंजन करना है। आप लोग चिल्लाने और लोगों को अपमानित एवं दुख पहुंचाने वाले पेशे में नहीं है। मिस्टर येचुरी सावधान हो जाइए, शांति की बातें आपको गद्दार बना सकती हैं।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links