Visitors online: 003

पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का सवाल ही नहीं : अनुराग ठाकुर

Home » Headlines

बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भविष्य में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट संबंधों की बहाली की संभावना से पूरी तरह से इनकार किया और कहा कि इस बारे में सोचना भी सही नहीं है। 

भाजपा राष्ट्रीय परिषद की बैठक के लिए यहां पहुंचे ठाकुर ने कहा कि भारत किसी भी समय पाकिस्तान को तबाह कर सकता है लेकिन उसे विश्वस्तर पर अलग-थलग करना अधिक महत्वपूर्ण है। ठाकुर भाजपा सांसद और युवा विभाग के अध्यक्ष भी हैं। ठाकुर से जब पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने की किसी योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उरी में आतंकी हमले के संदर्भ में कहा, Сजो कुछ हुआ उसे देखते हुए इस बारे में सोचना भी सही नहीं है।Т 

उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि पाकिस्तान के खिलाफ इस साल श्रृंखला का कोई कार्यक्रम नहीं है। उरी आतंकी हमले के बाद भारत के पाकिस्तान के साथ संबंधों में गिरावट आयी है और इस पड़ोसी देश के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की मांग की जा रही है। प्रादेशिक सेना के भी अधिकारी ठाकुर ने कहा, Сभारत ने पाकिस्तान को 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में हराया था। भारत ने विश्व कप क्रिकेट के भी सभी मैचों में पाकिस्तान को हराया। वह किसी भी पाकिस्तान को तबाह कर सकता है लेकिन उसे विश्व स्तर पर अलग थलग करना अधिक महत्वपूर्ण है।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links