Visitors online: 003

अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित कासकेड मॉल में फायरिंग, 4 लोगों की मौत

Home » Headlines

अमेरिका के वाशिंगटन के एक शॉपिंग मॉल में शुक्रवार रात को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। इस सिलसिले में कासकेड मॉल में स्टोरों की तलाशी ली जा रही है।अधिकारी ने बताया, 'बर्लिगटन में कासकेड मॉल क्षेत्र से जानें से बचें।' अमेरिकी मीडिया के मुताबिक फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गई है।

घटना स्थल सिएटल से 67 मील उत्तर में है। खबरों के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने मॉल को खाली करा लिया और हमलावरों को घेर रखा है।

बताया जा रहा है कि हमलावर हिस्पैनिक मूल का था, हालांकि अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। सुरक्षा एजेंसियां बंदूकधारी हमलावर की धरपकड़ में लगी हुई हैं।

खबरों के मुताबिक हमलावर ने मॉल के चौथे फ्लोर पर लोगों को निशाना बनाया। वॉशिंगटन स्टेट पेट्रोल ने ट्विटर पर चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। 

सॉर्जेंट मार्क फ्रांसिस ने कहा कि प्रशासन हिस्पैनिक मूल के भूरे रंग के कपड़े पहने व्यक्ति को ढूंढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को आखिरी बार मॉल से इंटरस्टेट 5 की ओर जाते हुए देखा गया था।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links