Visitors online: 004

उचित सुविधाएं मिलने पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे हमारे खिलाड़ी: सौरव गांगुली

Home » Headlines

भारतीय खिलाड़ी भले ही रियो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये लेकिन पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि यदि खिलाड़ियों को सही सुविधाएं और आधारभूत ढांचा मुहैया कराया जाए तो वे 10 साल के अंदर विश्व भर में परचम लहरा सकते हैं। क्रिकेट से तुलना करते हुए बायें हाथ के इस पूर्व बल्लेबाज ने कहा, Сहमने क्रिकेट में अच्छा किया क्योंकि बीसीसीआई हमें सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं देने में सक्षम है।Т 

गांगुली ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, Сहमारे पास विश्वस्तरीय स्टेडियम हैं चाहे वह रांची जैसा छोटा केंद्र ही क्यों न हो। दौड़ की एक प्रतियोगिता से रातों रात चैंपियन तैयार नहीं किया जा सकता है। आपको उन्हें सुविधाएं और आधारभूत ढांचा देना होगा। मैं गारंटी देता हूं कि वे दस साल के अंदर विश्व में सर्वश्रेष्ठ बन जाएंगे।Т 

ईडन गार्डन्स में भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 सितंबर से खेला जाएगा और बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह ऐतिहासिक स्टेडियम इस मैच के लिये तैयार है। गांगुली ने कहा, Сईडन तैयार है और हम अधिक से अधिक संख्या में दर्शकों की उपस्थिति के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ कोशिश कर रहे हैं। ईडन में शुरू में पूर्व क्रिकेटरों वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग का टाक शो आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रम होंगे।Т


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links