|
| आने वाली फिल्म Сबरेली की बर्फीТ में अभिनेता आयुष्मान खुराना ठेठ गंवाई अंदाज में दिखाई देंगे और शारीरिक रूप से हिष्ट-पुष्ट किरदार को निभाएंगे। आयुष्मान ने कहा, Сफिल्म में मेरा हुलिया गंवई होगा। मुझे मसल्स दिखाने होंगे। Сमेरी प्यारी बिंदुТ के लिए मैंने वजन घटाया था।Т उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में बन रही इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में 32 वर्षीय आयुष्मान एक प्रकाशक के किरदार में दिखाई देंगे। उन्होंने कहा, Сफिल्म का किरदार एक मजबूत आदमी का है। कई बार आप इस तरह के लोगों से मिलते हैं।ТТआयुष्मान के मुताबिक उन्होंने फिल्म के किरदार को अदा करने के लिए उस तरह के लोगों से मुलाकात की। फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है जिसमें कृति सैनोन और राजकुमार राव भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
|