Visitors online: 001

महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी: संदीप पाटिल

Home » Headlines

चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आज कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास उनके लिये СहैरानТ कर देने वाला था। पाटिल ने इसके साथ ही साफ किया कि इस बात में कोई सचाई नहीं है कि गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को बाहर करने में धोनी का हाथ था। 

पाटिल ने कहा, Сबेशक हमने इस पर (धोनी को कप्तानी से हटाने पर) संक्षिप्त चर्चा की थी लेकिन हमने सोचा कि इसके लिये समय सही नहीं है कि क्योंकि विश्व कप पास में है।Т उन्होंने कहा, Сहमें महसूस हुआ कि नये कप्तान को कुछ समय दिया जाना चाहिए। विश्व कप को ध्यान में रखते हुए हमने धोनी को कप्तान बनाये रखा। मेरा मानना है कि विराट को सही समय पर कप्तानी मिली। विराट छोटे प्रारूपों में भी टीम की अगुवाई कर सकता है लेकिन अब इसका फैसला नयी चयनसमिति को करना होगा।

पाटिल ने धोनी के टेस्ट से संन्यास लेने के फैसले को हैरान करने वाला बताया क्योंकि टीम ऑस्ट्रेलिया में तब जूझ रही थी। उन्होंने कहा, Сवह कड़ी सीरीज थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि धोनी एक डूबते जहाज के कप्तान थे लेकिन चीजें हमारे अनुकूल नहीं हो रही थी। ऐसे में हमारा एक सीनियर खिलाड़ी संन्यास का फैसला करता है। यह हैरान करने वाला था लेकिन आखिर में यह उनका (धोनी) निजी फैसला था।Т 

उन्होंने कहा, Сउन्हें टीम से बाहर करने का फैसला पूरी तरह से चयनकर्ताओं का था तथा धोनी ने गंभीर और युवराज को बाहर करने को लेकर कोई बात नहीं की। दोनों कप्तानों ने कभी किसी खिलाड़ी का विरोध नहीं किया। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links