Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
मुलायम सिंह ने अमर सिंह को बनाया सपा का महासचिव

उत्तर प्रदेश के Сसमाजवादी परिवारТ में पिछले दिनों चरम पर पहुंची तल्खी के लिये जिम्मेदार बताये जा रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलार को पार्टी का महासचिव बना दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकी समूहों को पनाह ना दे पाकिस्तान, जॉन केरी ने नवाज से कहा

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से आतंकवादियों को पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल सुरक्षित पनाहगाह के रूप में करने से रोकने को कहा है।

केरी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र से इतर शरीफ से मुलाकात की। शरीफ ने कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और हत्या का मुद्दा उठाया तथा कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए अमेरिका से मदद मांगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिवाली पर बिक्री को लेकर स्नैपडील, फ्लिपकार्ट आमने-सामने

ई-वाणिज्य क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनी स्नैपडील और फ्लिपकार्ट दिवाली के त्योहारी मौसम को भुनाने के लिए बिल्कुल आमने-सामने आ गई हैं। स्नैपडील 2 अक्तूबर से अपनी Сअनबॉक्स दिवाली सेलТ शुरू कर रही है जबकि इसी दिन से फ्लिपकार्ट भी अपनी त्योहारी छूट को पेश करेगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ICC प्रतिनिधि के रूप में श्रीनिवासन का समर्थन कर सकता है BCCI

बीसीसीआई बड़ा कदम उठाते हुए अपनी वार्षिक आम बैठक में आईसीसी के शक्तिशाली निदेशक मंडल में शशांक मनोहर की जगह पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को प्रतिनिधि के रूप में भेजने पर फैसला कर सकता है। मनोहर को 10 महीने पहले श्रीनिवासन की जगह ही आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधि बनाया गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इंदिरा आवास योजना का नया नाम हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण आवास योजना इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) को नया रूप दिया गया है। साथ में इसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) कर दिया गया है। इसे अगले महीने जारी किया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने की दौड़ में मनिंदर,प्रसाद और कपूर आगे

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, ऑफ स्पिनर आशीष कपूर और बायें हाथ के स्पिनर मनिंदर सिंह उन प्रमुख नामों में शामिल हैं जो राष्ट्रीय चयनकर्ता पद (सीनियर और जूनियर) की दौड़ में बने हुए हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हमेशा टर्न लेती है कनपुरिया विकेट : अनिल कुंबले

भारतीय कोच अनिल कुंबले ने ग्रीन पार्क की पिच को अपनी तरह की खास Сकनपुरिया शैलीТ की विकेट करार देते हुए आज कहा कि भारत में विकेट हमेशा टर्न लेते हैं और इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से यहां होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए किसी तरह की विशेष पिच तैयार करने के लिए नहीं कहा गया। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मैं СबेवॉचТ में नकारात्मक किरदार निभा रही हूं: प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी पहली हॉलीवुड फीचर फिल्म СबेवॉचТ में वह एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला पर आधारित फिल्म में 34 वर्षीय प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार Сक्वांटिकोТ की अभिनेत्री ने कहा कि लोग फिल्म में उनके किरदार से नफरत करेंगे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख जारी रखेगा भारत: सुमित्रा महाजन

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उरी हमले में 17 सैनिकों के शहीद होने पर गहरा क्षोभ प्रकट किया और कहा कि देश एकजुट रहेगा तथा राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भागीदारी जारी रखेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
उरी हमला : PM ने की उच्च स्तरीय बैठक, वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने पर जोर

उरी हमले के जवाब में नपी-तुली, बहुस्तरीय और रणनीतिक कार्रवाई करने को दृढ़संकल्पित भारत वैश्विक समुदाय के सामने पाकिस्तान की कलई खोलने की दिशा में काम कर सकता है और इसके लिए वह पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करने से संबंधित कार्रवाई योग्य सबूत पेश कर सकता है और उस देश को अलग-थलग करने पर जोर दे सकता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 195 of 245
  Prev   190   191   192   193   194   195     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links