Visitors online: 001

मैं СबेवॉचТ में नकारात्मक किरदार निभा रही हूं: प्रियंका चोपड़ा

Home » Headlines

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी पहली हॉलीवुड फीचर फिल्म СबेवॉचТ में वह एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला पर आधारित फिल्म में 34 वर्षीय प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार Сक्वांटिकोТ की अभिनेत्री ने कहा कि लोग फिल्म में उनके किरदार से नफरत करेंगे। फिल्म में ड्वेन जॉनसन एवं जैक इफ्रोन अहम किरदार निभा रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि मैं बहुत बुरी और घटिया बनी हूं। अमेरिका मुझसे नफरत करेगा। उन्होंने कहा कि मैं गंभीरता से यह बात कह रही हूं। जैक एवं द रॉक? मैं उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार करती हूं और वे लोगों के चैंपियन एवं राजकुमार की तरह हैं और यह कतई मजेदार नहीं होगा। उन्होंने Сक्वांटिकोТ के अगले सीजन के बारे में कहा कि मैंने दो दिन पूर्व ही पहली कड़ी देखी और यह शानदार है। मैं बहुत उत्साहित हूं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links