Visitors online: 001

एमएसके प्रसाद चयन समिति के अध्यक्ष बने, शिर्के को निर्विरोध BCCI सचिव चुना गया

Home » Headlines

उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा समिति की सिफारिशों की अनदेखी करते हुए बीसीसीआई ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसके प्रसाद की अगुआई में पांच सदस्यीय चयन समिति की घोषणा की। इसके दो सदस्य ऐसे हैं जिन्हें टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है। पिछली चयन समिति में दक्षिण क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद प्रसाद चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में संदीप पाटिल की जगह लेंगे।

दूसरी तरफ निवर्तमान सचिव अजय शिर्के को आज यहां बीसीसीआई की 87वीं सालाना  आम बैठक में निर्विरोध बीसीसीआई अध्यक्ष चुन लिया गया। कल इस पद के लिए नामांकन दायर करने वाले शिर्के एकमात्र उम्मीदवार थे। शशांक मनोहर के आईसीसी चेयरमैन पद के लिए बीसीसीआई की अध्यक्षता छोड़ने के बाद अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष बनने पर जुलाई में 62 साल के शिर्के को सचिव बनाया गया था। शिर्के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं और उन्हें बीसीसीआई और आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार का करीबी माना जाता है।

आंध्र प्रदेश के 41 साल के प्रसाद ने अपने संक्षिप्त अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत की ओर से छह टेस्ट और 17 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। भारत की ओर से कोई टेस्ट नहीं खेलने वाले गगन खोड़ा को मध्य क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में बरकरार रखा गया है। देवांग गांधी, जतिन परांजपे और सरनदीप सिंह चयन पैनल के नये सदस्य होंगे। इन तीनों में से परांजपे को टेस्ट अनुभव नहीं है और वे सिर्फ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।

बीसीसीआई ने इन नियुक्तियों के साथ लोढा समिति की सिफारिशों की अनदेखी की है जिसने तीन सदस्यीय समिति बनाने को कहा था जिसके सभी सदस्यों को टेस्ट क्रिकेट खेलने का अनुभव हो। लोढा समिति की सिफारिशों के साये के बीच बीसीसीआई की 87वीं वाषिर्क आम बैठक में नयी चयन समिति पर फैसला किया गया। बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार नहीं किया। भारत की ओर से चार टेस्ट और तीन वनडे खेलने वाले 45 साल के गांधी पूर्व क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। परांजपे पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि होंगे।

पूर्व आफ स्पिनर सरनदीप उत्तर क्षेत्र से चयनकर्ता होंगे। वह विक्रम राठौड़ की जगह लेंगे। बायें हाथ के पूर्व बल्लेबाज परांजपे ने भारत की ओर से चार वनडे मैच खेले हैं। सरनदीप के नाम तीन टेस्ट और पांच वनडे दर्ज हैं। नयी चयन समिति को इस तरह कुल मिलाकर सिर्फ 13 टेस्ट और 31 वनडे खेलने का अनुभव है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद को जूनियर चयन समिति का अध्यक्ष बरकरार रखा गया है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links