Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
अमेरिका में टेस्ट के दौरान ब्लास्ट से दहला फ्लोरिडा का स्पेस एक्स लॉन्चिंग साइट

स्पेस एक्स का मुख्य लांच पैड आज विस्फोट से थर्रा उठा और भयंकर आग लग गयी जिससे एक रॉकेट और सैटेलाइट नष्ट हो गए। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक अफ्रीका में अपनी इंटरनेट सेवा के लिए इसी सैटेलाइट पर निर्भर कर रहा था। विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ट्रेड यूनियनों की आज राष्‍ट्रव्‍यापी हड़ताल; बैंक, टेलीकॉम, ट्रांसपोर्ट सहित कई सेवाओं पर असर

केंद्रीय श्रम संगठनों (सीटू) की देशव्यापी हड़ताल की वजह से आज बैंक सेवाएं, टेलीकॉम और नागरिक यातायात सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इस हड़ताल में 10 केंद्रीय श्रम संगठनों ने शामिल होने का ऐलान किया है। सरकार की श्रम विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल का आह्वान किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चीन और वियतनाम के दौरे पर आज रवाना होंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वियतनाम की द्विपक्षीय यात्रा पर रवाना होंगे और चीन के हांगझोउ शहर में जी-20 देशों के सालाना शिखर-सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे जहां भारत आतंकवाद के वित्तपोषण पर लगाम लगाने और कर चोरी पर कार्रवाई करने के लिए ठोस कदमों की वकालत कर सकता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाक को जम्मू कश्मीर पर टिप्पणी करने का हक नहीं : भारत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ द्वारा कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र को एक और पत्र लिखे जाने को खारिज करते हुए भारत ने आज कहा कि ऐसा करने से यह सच्चाई नहीं बदलेगी कि इस्लामाबाद ने जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से को गैरकानूनी तरीके से तथा जबरन अपने कब्जे में कर रखा है और उसे घाटी के अंदरूनी हालात पर टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
AAP विधायक पवन कुमार शर्मा को 18 महीने की जेल, केजरीवाल को झटका!

दिल्ली की एक अदालत ने इस्पात फैक्ट्री में एक श्रमिक की लापरवाही से मौत के मामले में फैक्ट्री के मालिक आप विधायक पवन कुमार शर्मा को 18 महीने के कारावास की सजा सुनाई।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वीरेंद्र सिंह ने उत्तरी दिल्ली की आदर्श नगर सीट से विधायक शर्मा को जेल की सजा सुनाने के साथ उन पर एक लाख रूपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने बाद में उन्हें जमानत दे दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जीएसटी विधेयक 16 राज्यों में पारित, राष्ट्रपति की मंजूरी को तैयार

ओडिशा गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी देने वाला 16वां राज्य बन गया। कानून के रूप में दर्ज होने के लिए अब यह संविधान संशोधन विधेयक राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे जाने को तैयार है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इंटरकनेक्ट सुविधा देना सेवा प्रदाताओं का दायित्व है : मुकेश अंबानी

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मौजूदा दूरसंचार सेवा कंपनियों से कहा है कि वे रिलायंस जियो के नेटवर्क से उत्पन्न कॉल को अपने नेटवर्क ग्राहकों से जुड़ने (इंटरकनेक्ट) की सुविधा प्रदान करने की अपनी जिम्मेदारी पूरी करें और इसमें कोई विलम्ब न करें।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रिलायंस Jio के लॉन्च का ऐलान: दिसंबर तक अनलिमिटेड वॉयस कॉल फ्री , पूरे देश में रोमिंग पर कोई चार्ज नहीं

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज जियो के ग्राहकों के लिए मुफ्त वॉयस कॉलिंग, शून्य रोमिंग शुल्क और सस्ती डेटा दरों की घोषणा की। इसके अलावा अंबानी ने जियो ग्राहकों के लिए पांच सितंबर से 31 दिसंबर तक के लिए Сमुफ्त वेलकम ऑफरТ की भी घोषणा की। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वानखेड़े में भारत-इंग्लैंड टेस्ट के लिये टिकट दरों में कटौती

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने आज भारत और इंग्लैंड के बीच आठ से 12 दिसंबर के बीच होने वाले टेस्ट मैच के टिकट दरों में कमी करने का फैसला किया। शरद पवार की अध्यक्षता में एमसीए प्रबंध समिति की बैठक के बाद सूत्रों ने कहा, Сहमने सचिन तेंदुलकर के विदाई टेस्ट मैच के दौरान जो टिकट दरें रखी थी उसकी तुलना में इस बार उन्हें कम करने का फैसला किया है।Т

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वाल्श बांग्लादेश के नये गेंदबाजी कोच

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान कर्टनी वाल्श को हीथ स्ट्रीक की जगह बांग्लादेश का नया गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया। वह 2019 विश्व कप तक टीम के साथ रहेंगे।स्ट्रीक मई तक पिछले दो साल से बांग्लादेशी टीम के कोच की भूमिका निभा रहे थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 213 of 245
  Prev   208   209   210   211   212   213     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links