Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
सिद्धू ने आप को दिया झटका, 'आवाज-ए-पंजाब' नाम का नया मोर्चा बनाया

हाल में राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने वाले पूर्व भाजपा नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल होने के उसके प्रलोभन को खारिज करते हुए अपने खुद के राजनीतिक दल आवाज ए पंजाब का गठन करने का फैसला किया है। वह अकाली दल के निष्कासित नेताओं के साथ मिलकर नये दल का गठन करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गुटबाजी करने वालों को बाज आ जाना चाहिए: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुटबाजी से बाज आने की सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि दल को सत्ता में लाने के लिये उन्हें जमीन पर उतरकर पार्टी को गांवों से घर तक मजबूत करना होगा। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर आये राहुल ने कल देर रात करीब दो बजे तक संगठन के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आवाज-ए-पंजाब अवसरवादी नेताओं का समूह : प्रकाश सिंह बादल

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आवाज-ए-पंजाब को असंतुष्ट और अवसरवादी नेताओं का समूह बताते हुए शुक्रवार को कहा कि यह बिना किसी विचारधारा की प्रतिबद्धता वाली पार्टी है और पंजाब की राजनीति पर इसका बमुश्किल कोई असर होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिलिपीन में बाजार में बम विस्फोट

फिलिपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो ड्यूटेर्ट के दक्षिणी गृह नगर दावाओ में आज रात भीड़ भरे बाजार में एक बम विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जम्मू कश्मीर के युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए मोदी ने 200 करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की

जम्मू एवं कश्मीर के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां 200 करोड़ रूपये के विशेष पैकेज की घोषणा की।

इस पैकेज के जरिये राज्य के सभी जिलों में इंडोर खेल हाल का निर्माण किया जाएगा जिसका लक्ष्य राज्य में लंबी सर्दियों के दौरान युवाओं को खेलने की सुविधा मुहैया कराना है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
काफी आगे के बारे में सोचने में विश्वास नहीं रखता : अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे के भारत के 13 टेस्ट के आगामी व्यस्त घरेलू दौरे में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है लेकिन रहाणे ने कहा कि वह काफी आगे के बारे में नहीं सोचना चाहता क्योंकि इससे आपकी मानसिकता प्रभावित हो सकती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत के सौरव घोषाल चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

भारत के सौरव घोषाल ने दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी कोलंबिया के मिगुल रौद्रिगेज को हराकर पीएसए चाइना ओपन स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।घोषाल ने कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी को 11-9, 8-11, 8-11, 11-9, 11-5 से मात दी। पिछले साल उन्होंने बोगोता में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'अकीरा' (रिव्यू) : दमदार एक्शन अवतार में सोनाक्षी सिन्हा, अनुराग कश्यप एक्टिंग में लाजवाब

फिल्म निर्देशक ए. आर. मुरुगदॉस की फिल्म 'अकीरा' शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मुरुगदॉस ने इसके पहले हिंदी में 'गजनी' और 'लिडे: अ सोल्जर नेवर ऑफ ड्यूटी' बना चुके हैं। रोमांच और एक्शन से सजी इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा का अभिनय शानदार है। यह फिल्म महिला केंद्रित एक्शन ड्रामा है। फिल्म में अनुराग कश्यप कोंकणा सेन, अमित साद और अतुल कुलकर्णी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
निवेशक शोरगुल वाली राजनीति के अभ्यस्त: रघुराम राजन

रिजर्व बैंक के निवर्तमान गवर्नर रघुराम राजन ने आज कहा कि विदेशी निवेश भारत में गो मांस पर प्रतिबंध, लव जेहाद और घर वापसी जैसे भावनात्मक मुद्दों पर शोरगुल वाली राजनीति के अभ्यस्त हो गये हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रॉक ऑन 2 का पहला पोस्टर जारी

फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म रॉक ऑन 2 का पहला पोस्टर आज जारी कर दिया गया। नवोदित निर्देशक शुजाअत सौदागर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में ज्यादातर पुराने स्टार हैं। श्रद्धा कपूर इसमें जोड़ी गई हैं। फिल्म में संगीत के लिए जुनून और दोस्ती को दिखाया जाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 212 of 245
  Prev   207   208   209   210   211   212     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links