Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
अब बिना ड्राइविंग लाइसेंस और RC के चला सकेंगे गाड़ी, नहीं कटेगा चालान

अब आप बिना ड्राइविंग लाइसेंस और रजिस्‍ट्रेशन सर्टिफिकेट के गाड़ी चला सकेंगे। यही नहीं, चालान काटे जाने के टेंशन से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी। यानी ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी साथ में रखने की टेंशन खत्‍म हो गई है। आपके मोबाइल में डिजीलॉकर की सुविधा आज से लागू हो जाने के चलते ऐसा संभव हो पाया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बीसीसीआई के दबाव में झुका आईसीसी, दो स्तरीय टेस्ट प्रस्ताव वापस

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दुनिया के सबसे धनी क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के कड़े विरोध के बाद आज दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली के अपने विवादास्पद प्रस्ताव को वापस ले लिया। बीसीसीआई को इसमें श्रीलंका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश का समर्थन मिला था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Сठग्स ऑफ हिंदुस्तानТ में अमिताभ, आमिर के साथ हो सकते हैं जैकी श्रॉफ

अमिताभ बच्चन और आमिर खान अभिनीत Сठग्स ऑफ हिंदुस्तानТ के लिए अभिनेता जैकी श्रॉफ से संपर्क किया गया है। सूत्रों ने कहा, С इस फिल्म में मुख्य स्टार कास्ट के अलावा सहायक कलाकारों की भी एक मजबूत टीम होगी। इस फिल्म के लिए उनसे (जैकी) संपर्क किया गया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी ASEAN सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने आज जाएंगे लाओस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन तथा 11वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को लाओस जाएंगे। सम्‍मेलन के दौरान एजेंडे में नौवहन सुरक्षा, आतंकवाद, आर्थिक एवं सामाजिक-सांस्कृतिक सहयोग जैसे मसले होंगे। विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कुछ महत्वपूर्ण विषय भी पीएम मोदी के एजेंडे में होंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सार्क सम्मेलन के लिए PM मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर अभी फैसला नहीं हुआ : विदेश मंत्रालय

भारत सरकार ने मंगलवार को यह स्पष्ट किया कि सार्क सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान यात्रा पर अभी फैसला नहीं हुआ है। सार्क सम्मेलन का आयोजन पाकिस्तान में नवंबर में होना है। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, 'इस तरह की प्रकृति वाले यात्रा पर फैसले बहुत पहले नहीं लिए जाते।С

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'चीन-भारत संबंधों को सही दिशा में ले जाने पर मोदी और जिनपिंग सहमत'

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग भारत-चीन संबंधों को सही दिशा में ले जाने के लिए और प्रतिरोध पैदा करने वाले संबंधों से बचने के लिए एक दूसरे की चिंताओं को समझने और उनके समायोजन की कोशिश करेंगे। मोदी और शी ने कई मुद्दों पर मतभेद के बीच यहां 4 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
NSG ने किया आगाह, देश के कुछ हिस्सों में आतंकवादियों को मिल रहा है जन समर्थन

देश के प्रतिष्ठित आतंकवाद निरोधक बल Сराष्ट्रीय सुरक्षा गार्डТ (एनएसजी) द्वारा तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के कुछ हिस्सों में आतंकवादियों और उग्रवादियों को Сजनता का समर्थनТ मिल रहा है और जब तक इसे नहीं रोका जाता, भारत आतंकवादी गतिविधियों से जूझता रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ घटनाओं में जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने चीन निर्मित ग्रेनेडों का भी इस्तेमाल किया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मिशन यूपी : राहुल की किसान महायात्रा शुरू

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 2,500 किलोमीटर लंबी Сकिसान महायात्राТ की शुरूआत करते हुए उत्तर प्रदेश में आज अपनी पार्टी की चुनावी कोशिशों का आगाज कर दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किसानों की समस्याओं की СअनदेखीТ करने का आरोप लगाया तथा किसानों के ऋण की माफी, उच्च समर्थन मूल्य और विद्युत शुल्क में कमी करने का वादा किया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गले की सर्जरी के लिए बेंगलुरु जाएंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल अपने गले का ऑपरेशन करवाने तथा पंजाब में चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए करीब एक पखवाड़े तक राष्ट्रीय राजधानी से बाहर रहेंगे।

कफ की पुरानी बीमारी के इलाज के लिए केजरीवाल की 13 सितंबर को गले की सर्जरी होनी है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कराची में भारतीय उच्चायुक्त का कार्यक्रम रद्द किया

कराची चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले को झटका देते हुए मंगलवार को अंतिम समय में उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया। कश्मीर में पाकिस्तान के हस्तक्षेप पर बम्बावाले ने कल बयान दिया था, प्रत्यक्षत: उसी को लेकर चेम्बर ने यह कदम उठाया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 209 of 245
  Prev   204   205   206   207   208   209     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links